SSC JE Recruitment 2026 :- एसएससी की ओर से जेई (JE) के कुल 1748 पदो पर भर्ती, जल्द करें आवेदन।

जितने भी उम्मीदवार ग्रेजुएशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए हुए हैं। उन्हें एसएससी के तहत एक अच्छे पद पर सरकारी नौकरी मिल सकता है। क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। SSC JE Recruitment 2026 अभियान के जरिए कुल 1,748 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यार्थी अपना आवेदन 22 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं। तो अगर आप जूनियर इंजीनियर के पदों पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बेहतरीन अवसर हो सकता है।

SSC JE Recruitment 2026

जारी विज्ञापन के अनुसार SSC JE Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एलिजिबिलिटी, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, इंर्पोटेंट डॉक्युमेंट्स, आवेदन तिथि आदि से जुड़ी पूरी जानकारी बताने वाला हूं। तो आप सभी अभ्यार्थियों से यह अनुरोध है कि इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

SSC JE Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
कुल पद 1,748
पद का नाम जूनियर इंजीनियर
योग्यता स्नातक डिग्री
आवेदन तिथि 02 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026
फॉर्म में सुधार करने की तिथि 28 से 30 सितंबर 2026
सीबीटी-I परीक्षा अक्टूबर से नवंबर 2026 (अनुमति)
सीबीटी-II परीक्षा दिसंबर 2026
चयन प्रक्रिया सीबीटी-I, सीबीटी-II, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फाइनल सिलेक्शन
सैलरी प्रारंभिक ₹35,400/-
ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in

SSC JE Recruitment 2026 Total Post

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए कुल 1,748 रिक्तियां निकाली गई है। जिसमें जूनियर इंजीनियर के पद शामिल हैं।

SSC JE Recruitment 2026 Eligibility

जूनियर इंजीनियर के पदों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से संबंधित और भी अधिक और विस्तृत जानकारी जानने के लिए इसके जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़िएगा।

SSC JE Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। और अधिकतम उम्र पद के अनुसार 30 और 32 वर्ष निर्धारित किया गया है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी मिलने वाला है।

SSC JE Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करते समय एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। पूरी विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम के जरिए किया जाएगा।

श्रेणी फीस
अनारक्षित वर्ग ₹100
एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग निःशुल्क

SSC JE Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती के चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) शामिल है। जिसमें पेपर-1, पेपर-2 होने वाला है। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा।

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1, CBT-2)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

SSC JE Recruitment 2026 Salary

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन स्तर-6 के अनुसार ₹35,400 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इसके अलावा अन्य भत्ते का लाभ भी मिलने वाला है। और भी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

SSC JE Recruitment 2026 Important Documents

इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी योग्य उम्मीदवारों के पास कुछ निम्नलिखित दस्तावेज़ होने चाहिए। आपका समय व्यतीत ना हो इसके लिए इस भर्ती में लगने वाले सभी दस्तावेजों की जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़कर सभी दस्तावेजों को अपने पास तैयार रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • अन्य दस्तावेज

SSC JE Recruitment 2026 Apply Dates

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के तहत इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 02 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है। वही बात करें अंतिम तिथि की तो 22 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है। तो ऐसे में आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए अंतिम समय से पहले अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर ले।

SSC JE Recruitment 2026 Apply Now

जो भी उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से निकाली गई जूनियर इंजीनियर की भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें। और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Registration” से संबंधित लिंक दिखेगा उसपर क्लिक करें।
  3. अब आप “SSC JE Recruitment 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. यहां आपसे मांगी गई जरूरी डिटेल्स सही-सही सर्च करें।
  5. लॉगिन डीटेल्स भरने के बाद आपसे मांगी गई आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख ले।

Note – जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उनसे अनुरोध है कि एक बार इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़िएगा। और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार ही अपना आवेदन फॉर्म भरिएगा।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Registration | Login

निष्कर्ष

एक अच्छे सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। जी हां, कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए कुल 1,748 रिक्तियां निकाली गई है। योग्यता इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री रखी गई है। आवेदक उम्मीदवारों का उम्र 18 और 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। चयनित कैंडिडेट्स को ₹35,400 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू होकर 22 सितंबर 2026 तक चलने वाला है।

FAQs

प्रश्न. एसएससी जेई के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए?

उत्तर – कर्मचारी चयन आयोग की ओर से निकाली गई जूनियर इंजीनियर की भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों का उम्र 18 और 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

प्रश्न. एसएससी जूनियर इंजीनियर के लिए 2026 में कितनी वैकेंसी है?

उत्तर – एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए कुल 1,748 वेकेंसी निकाली गई है। जिसमें योग्य अभ्यार्थी अपना आवेदन 2 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़े

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026

UPSSSC Recruitment 2026

Delhi Police SI Vacancy 2026

Leave a Comment