MP Police ASI Vacancy 2026 : एमपी पुलिस के कुल 655 पदो पर निकली भर्ती, सैलरी ₹लाख तक, जल्द करें आवेदन।

जितने भी अभ्यार्थी पुलिस की नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। जी हां, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से सूबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। MP Police ASI Vacancy 2026 के लिए कुल 600 से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई है। यह वैकेंसी खासकर 12वीं पास अभ्यार्थियों के लिए है। योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन 24 सितंबर 2026 से कर सकेंगे। तो अगर आप वर्ष 2026 में वर्दी वाला नौकरी पाना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

MP Police ASI Vacancy 2026

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार MP Police ASI Vacancy 2026 में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एलिजिबिलिटी, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, इंर्पोटेंट डॉक्युमेंट्स, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी होना अनिवार्य है। इसलिए नीचे आर्टिकल में पूरी विस्तृत जानकारी बताई गई है। उसे ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ें।

एमपी पुलिस ASI भर्ती 2026 अवलोकन

भर्ती संस्था मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
कुल पद 655
पद का नाम सूबेदार, अस्सिटेंट सब-इंस्पेक्टर
योग्यता 12वीं पास
आवेदन तिथि 24 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 08 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा का आयोजन 03 नवंबर 2026
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, प्रेक्टिकल या स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in

एमपी पुलिस ASI भर्ती 2026 कुल पोस्ट

इस भर्ती के जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक कुल 655 रिक्तियां निकाली गई है। जिसमें सूबेदार के 135 पद और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 520 पर शामिल है।

एमपी पुलिस ASI भर्ती 2026 योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उत्तीर्ण होने चाहिए। इसके साथ ही पद के आवश्यकता अनुसार शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। योग्यता से संबंधित और भी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

एमपी पुलिस ASI भर्ती 2026 उम्र सीमा

इन पदों में सामान्य या अनारक्षित वर्ग (पुरुष) के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 33 वर्ष और सभी वर्गों के महिलाओं का अधिकतम उम्र 38 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले अभ्यार्थियों को आयु सीमा में छूट भी मिलने वाला है।

एमपी पुलिस ASI भर्ती 2026 आवेदन फीस

आप सभी कैंडिडेट्स को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस में जमा करनी होगी। जो श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। और इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। श्रेणीवार फीस की जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है।

श्रेणी फीस
अनारक्षित ₹500
एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस ₹250
एससी, एसटी (मध्य प्रदेश) ₹100

एमपी पुलिस ASI भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का तीन चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में प्रैक्टिकल या स्किल टेस्ट और तीसरे चरण में डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होने वाला है।

  • लिखित परीक्षा
  • प्रेक्टिकल या स्किल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फाइनल सिलेक्शन

एमपी पुलिस ASI भर्ती 2026 सैलरी

सूबेदार के पदों में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹36,200 से ₹1,14,800 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। वही असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों में चयनित अभ्यार्थियों को ₹19,500 से ₹62,000 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य भत्ते का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

एमपी पुलिस ASI भर्ती 2026 आवश्यक दस्तावेज

देखिए इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी के पास कुछ निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए। जिनकी पूरी विस्तृत जानकारी नीचे बताई गई है। उसे पढ़कर अपने पास सभी डाक्यूमेंट्स को तैयार रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर
  • अन्य दस्तावेज

एमपी पुलिस ASI भर्ती 2026 आवेदन तिथी

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होने वाला है। वही बात करें अंतिम तिथि की तो 8 अक्टूबर 2026 को निर्धारित किया गया है। योग्य अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही अपना फॉर्म भर दें। इसके निर्धारित अंतिम समय नजदीक आने का इंतजार ना करें।

एमपी पुलिस ASI भर्ती 2026 आवेदन करे

देखिए इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए नीचे आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है। जिसे आप फॉलो करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर आपको “Apply Online” का सेक्शन दिखेगा उसपर क्लिक करें।
  3. यहां पर “Subedar Steno & ASI Ministerial Recruitment 2026” का लिंक दिखेगा उसपर क्लिक करें।
  4. अब आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त यूजर और पासवर्ड की सहायता से इस वेबसाइट में लॉगिन करें।
  6. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  7. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही भरे।
  8. इसके साथ ही अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट सस्पेंड कर अपलोड करें।
  9. आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  10. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए रख लें।

Note – जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करने की सोच रहे हैं। उन्हें बता दें कि आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़िएगा। और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के आधार पर अपना आवेदन फॉर्म भरिएगा।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Coming Soon

निष्कर्ष

पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से सूबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए कुल 600 से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई है। योग्यता 12वीं पास रखा गया है। आवेदक अभ्यार्थियों का उम्र अधिकतम 33 वर्ष तक होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा प्रैक्टिकल या स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होकर 08 अक्टूबर 2026 तक चलने वाला है।

FAQs

प्रश्न. एमपी पुलिस भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर – एमपी पुलिस एएसआई भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष तक होनी चाहिए। वही महिलाओं का अधिकतम उम्र 38 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा आरक्षित उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

प्रश्न. MP पुलिस की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर – मध्य प्रदेश में सूबेदार के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹36,200 से ₹1,14,800 और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों में चयनित कैंडिडेट्स को ₹19,500 से ₹62,000 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है।

और पढ़े

UPESSC PRT Recruitment 2026

RUHS MO Recruitment 2026

SSC JE Recruitment 2026

Leave a Comment