SSC GD Syllabus 2026: एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा का न्यू सिलेबस, एग्जाम पैटर्न जारी। यहां पढ़े पूरी जानकारी हिंदी में।

SSC GD Syllabus 2026: हर साल भारत के लाखों अभ्यर्थी एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा की तैयारी करते हैं। और यह जीडी कांस्टेबल (General Duty Constable) की परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा भारत के अलग-अलग राज्य में आयोजित की जाती है। अगर आपका भी सपना BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF में भर्ती होकर नौकरी करना चाहते हैं। तो आपको इस भर्ती का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी जाननी होगी।

SSC GD Syllabus 2026

इसलिए जीडी कांस्टेबल (General Duty Constable) का सिलेबस, एक्जाम पेटर्न, पढ़ने का तरीका, सिलेक्शन प्रोसेस संबंधित सभी जानकारी आप सभी को इस लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई जाएगी। इसलिए इससे जुड़ी सभी जानकारी शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़े।

SSC GD Overview 2026

जितने भी अभ्यर्थी एसएससी जीडी कांस्टेबल (General Duty Constable) भर्ती परीक्षा की तैयारी करने से पहले नीचे बताए गए महत्वपूर्ण जानकारी अवश्य पढ़े।

विवरण जानकारी
भर्ती संगठन कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नाम SSC GD Constable Exam 2026
पदो का नाम जीडी कांस्टेबल (General Duty Constable)
परीक्षा माध्यम कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT)
कुल प्रश्न 80
कुल अंक 160
परीक्षा समय अवधि 60 मिनट (1 घंटा)
नागेटिव मार्किंग 0.25
ऑफिसियल वेबसाइट ssc.gov.in

SSC GD Selection Process 2026

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यार्थियों को चार चरणों कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा। तभी उनको सलेक्ट किया जाएगा।

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
  • चिकित्सा परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन

SSC GD Exam Pattern 2026

एसएससी जीडी कांस्टेबल (SSC GD Constable) भर्ती परीक्षा में कुल 80 बहुविकल्पीय ऑब्जेक्टिव (MCQs) टाइप क्वेश्चन पूछे जाते हैं। जो एक प्रश्न दो अंको का रहता है।

  • सभी प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 60 मिनट दिया जाता है।
  • इसमें नेगेटिव मार्किंग 0.25 निर्धारित रहती है।
  • परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध किया जाता है।
सब्जेक्ट (Subject) प्रश्नों की संख्या कुल मार्क्स परीक्षा समय अवधि
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क शक्ति (Reasoning) 20 40
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता (GK & GA) 20 40
गणित (Mathematics) 20 40
अंग्रेजी और हिन्दी भाषा 20 40
कुल 80 प्रश्न 160 अंक 60 मिनट

SSC GD Syllabus 2026

सब्जेक्ट वाइज SSC GD Syllabus 2026 की पूरी जानकारी नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई है। उसे अच्छे से पढ़कर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हो।

सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क शक्ति (Reasoning)

इस सब्जेक्ट से एग्जाम में 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। जो एक प्रश्न दो अंकों का रहता है। और कुल मिलाकर इस सब्जेक्ट से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • कोडिंग डिकोडिंग (Coding Decoding)
  • उपमा/ सादृश्यता (Analogies)
  • समानताएं और अंतर (Similarities & Difference)
  • अंकगणितीय संख्या श्रृंखला (Arithmetic Number Series)
  • गैर-मौखिक श्रृंखला (Non-Verbal Reasoning)
  • स्थानिक दृश्यीकरण और अभिविन्यास (Spatial Visualization & Orientation)
  • कागज मोड़ना और काटना (Paper Folding & Cutting)
  • दर्पण एवं जल चित्र (Mirror & Water Images)
  • दृश्य स्मृति और अवलोकन (Visual Memory & Observation)
  • संबंध अवधारणाएं/ रक्त संबंध (Blood Relations)

सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता (GK & GA)

इस सब्जेक्ट से भी एग्जाम में 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। जो एक प्रश्न दो अंको का रहता है। और टोटल मार्क्स 40 नंबर के होते हैं।

  • प्राचीन इतिहास
  • मध्यकालीन इतिहास
  • आधुनिक इतिहास
  • सीमाएं
  • संस्कृति और इतिहास
  • नदिया
  • पर्वत
  • जलवायु और मुद्रा
  • मौलिक अधिकार
  • संसद
  • शासन प्रणाली
  • बुनियादी अर्थशास्त्र
  • बजट और सरकारी योजनाएं
  • प्रमुख खेल
  • पुरस्कार और खिलाड़ी
  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाएं
  • पुरस्कार
  • नियुक्तियां

गणित (Mathematics)

मैथ (Math) सब्जेक्ट से भी 20 प्रश्न एग्जाम में पूछे जाते हैं। जो कुल मार्क्स 40 अंकों का रहता है। इसलिए इस सब्जेक्ट से किस-किस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं। उसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • संख्या प्राणली (Number System)
  • प्रतिशत (Percentage)
  • पूर्ण संख्या की गणना दशमलव और भिन्न (Decimals & Fractions)
  • अनुपात और समानुपात (Ratio & Proportion)
  • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज (SI & CI)
  • औसत (Average)
  • लाभ और हानि (Profit and Loss)
  • छूट (Discount)
  • क्षेत्रमिति (Mensuration)
  • समय और दूरी (Time and Distance)
  • समय और कार्य (Time and Work)

अंग्रेजी और हिन्दी भाषा (English & Hindi)

आप इसका फॉर्म भरते समय (हिंदी या अंग्रेजी) में से किसी भी एक सब्जेक्ट का चुनाव कर सकते हैं। जिस सब्जेक्ट का चुनाव करेंगे। उस सब्जेक्ट से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। जो कुल 40 अंक का रहेगा।

SSC GD Hindi Syllabus 2026

  • संधि और संधि विच्छेद
  • समास और समास विग्रह
  • पर्यायवाची शब्द
  • विलोम शब्द
  • मुहावरे और लोकोपंक्तियां
  • वाक्यांश के लिए एक शब्द
  • शुद्ध-शुद्धि और वाक्य-शुद्धि
  • गद्यांश पर आधारित प्रश्न
  • उपसर्ग और प्रत्यय

SSC GD English Syllabus 2026

  • Fill in the Blanks
  • Synonyms and Antonyms
  • Error Shooting/ Identification
  • One Word Substitution
  • Idioms & Phrases
  • Tenses
  • Articles
  • Prepositions
  • Reading Comprehension/ Close Test

SSC GD Physical Test 2026 (PST/PET)

इस भर्ती का शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) की पूरी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़िए और अच्छे से समझें।

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

Height (ऊंचाई) पुरूष

  • जनरल/ओबीसी/एससी (पुरुष) अभ्यर्थियों की हाइट 170 सेमी. होने चाहिए।
  • एसटी (ST) श्रेणी के तहत आने वाले पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 162.5 सेमी. रहनी चाहिए।

Female (महिला)

  • जनरल/ ओबीसी/ एससी (महिला) उम्मीदवारों की हाइट 157 सेमी. होनी चाहिए।
  • एसटी (ST) महिला अभ्यर्थियों की हाइट 150 सेमी. रखनी चाहिए।

चेस्ट (पुरूष)

सामान्य/ ओबीसी/ एससी अभ्यर्थियों का बिना फुलाए चेस्ट 80 सेमी. और फुलाव के साथ 85 सेमी. होनी चाहिए। वही एसटी (ST) अभ्यर्थियों के लिए चेस्ट नॉर्मल 76 सेमी. और फुलाव के साथ 81 सेमी. होनी चाहिए।

शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) किया जाता है। जिसमें (महिला/ पुरुष) दोनों उम्मीदवारों की Running कराई जाती है।

  • पुरुष (Male) अभ्यर्थियों को 5 किलोमीटर की रनिंग सिर्फ 24 मिनट में पूरी करनी होती है।
  • महिला (Female) उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की रनिंग 8.5 मिनट में पूरी करनी होती है।

SSC GD Exam Preparation Strategy

सिलेबस अच्छे से समझे: इस भर्ती परीक्षा की तैयारी करने से पहले इसका सिलेबस, एक्जाम पेटर्न, किस टाइप के क्वेश्चन एग्जाम में आते हैं। सभी जानकारी को अच्छे से जानकर अपनी तैयारी शुरू करें।

मॉक टेस्ट: आपको हर हफ्तों में एक से दो बार इस भर्ती परीक्षा के पिछले 5 वर्षों में आए हुए प्रश्न को हल करें।

टाइमिंग मैनेजमेंट: मॉक टेस्ट देते समय आपको सिर्फ 80 प्रश्न 60 मिनट में ही हल करने का प्रयास करना है। इससे आपकी टाइमिंग मैनेजमेंट बेहतर से बेहतर होगी और आप एग्जाम में अच्छा नंबर स्कोर कम समय में कर पाओगे।

सही उत्तर पर ध्यान दो: आपको एग्जाम में बेहतर से बेहतर अंक लाने के लिए आप सही उत्तर को ही ठीक करें। क्योंकि इसमें नेगेटिव मार्किंग भी निर्धारित की गई है।

पहले आने वाले प्रश्न को बनाए: बहुत से स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं। जो एग्जाम में उसी प्रश्न को हल करने लगते हैं। जो उनको वह प्रश्न आता ही नहीं लेकिन ऐसी गलती पहले भूल कर भी नहीं करनी है। आपको उसी प्रश्न को हल करना है। जो प्रश्न आपको एग्जाम में आता है। बाद में जो प्रश्न नहीं आते हैं। उसको हल करना है।

SSC GD Exam Time Table

अगर आपको इस एग्जाम में सफल होना है। तो मेरे बताए गए अनुभव के अनुसार आप अपनी एग्जाम का प्रिपरेशन मेरे टाइम टेबल को फॉलो करके कर सकते हो।

विषय (Subject) पढ़ने का समय (Timing)
रीजनिंग (Reasoning) 2 घंटा
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) 2 घंटा
गणित (Math) 2 घंटा
English/Hindi (इंग्लिश/हिन्दी) 1 घंटा

निष्कर्ष

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की Syllabus, Exam Pattern, Preparation Tips, Time Table से सबंधित सभी जानकारी स्टेप बाय स्टेप सरल भाषा में बताई गई है। इसे फॉलो करके अपना तैयारी बेहतर से बेहतर कर सकते हो।

FAQs

प्रश्न- SSC GD में कौन-कौन से सिलेबस होते हैं?

उतर: एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा में रिजनिंग (Reasoning) मैथ (Math) सामान्य ज्ञान (General Knowledge) इंग्लिश/ हिंदी (English/Hindi) ये चार सब्जेक्ट से 80 प्रश्न पूछे जाते हैं।

प्रश्न- SSC GD में कितना पढ़ा लिखा होना चाहिए?

उतर- एसएससी जीडी का फॉर्म भरने के लिए आवेदक अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

प्रश्न- SSC GD में वजन कितना चाहिए?

उतर- एसएससी जीडी में कोई अभ्यर्थियों का फिक्स वजन नहीं मांगा जाता है। बल्कि अभ्यर्थियों का वजन उनके हाइट (Height) और आयु सीमा (Age Limit) के अनुसार अच्छी खासी रहनी चाहिए।

और पढ़ें

Railway Group D Syllabus

SSC MTS Syllabus

Leave a Comment