SSC MTS Syllabus: एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा सिलेबस, एक्जाम पैटर्न हिंदी में, जल्द जाने पुरी जानकारी।

SSC MTS Syllabus: मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा जो भारत में आयोजित होती है। वह कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा आयोजित की जाती है। जिसमें दसवीं पास (महिला/पुरूष) अभ्यर्थियों को नौकरी करने का शानदार मौका मिलता है। इस भर्ती परीक्षा की तैयारी हर साल भारत में लाखों स्टूडेंट करते हैं। जिनमें से कुछ ही स्टूडेंट इस भर्ती परीक्षा का एग्जाम में सफलता हासिल कर पाते हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाते हैं। तो उन्हें कहीं ना कहीं इसका Syllabus, Exam Pattern की समझ गहराई से होनी चाहिए।

SSC MTS Syllabus

इसलिए SSC MTS Syllabus, Exam Pattern, Preparation Tips, Time Table से सबंधित सभी जानकारी इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बताने वाला हूं। इसलिए आप सभी अभ्यर्थी इससे जुड़ी सभी जानकारी शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़ें।

SSC MTS Overview

भर्ती संगठन कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नाम (MTS and Havaldar)
Session-I (Question) 40
Session-II (Question) 50
परीक्षा समय अवधि, 90 मिनट
कुल अंक 270
नेगेटिव मार्किंग 1/3
ऑफिसियल वेबसाइट https://ssc.gov.in

SSC MTS Selection Process

इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में की जाती है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण के जरिए किया जाता है।

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • दस्तावेज सत्यापन (D.V)
  • शारीरिक परीक्षण (PST/PET)

SSC MTS Exam Pattern

आप सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दे की SSC MTS भर्ती की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) ली जाती है जिसमें अभ्यार्थियों की परीक्षा एक ही दिन में दो सत्रो (Session-I, Session-II) में कराई जाती है।

Session-I: परीक्षा में अभ्यर्थियों को सिर्फ क्वालीफाई करना होता है। इसमें प्राप्त हुए अंक को अंतिम फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं शामिल किया जाता है।

Session-II: इसमें सामान्य जागरूकता, इंग्लिश भाषा और समझ से जो भी प्रश्न पूछे जाते हैं। उन्हीं के आधार पर अंतिम फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी 1/3 निर्धारित की जाती है।

Session Subject Total Questions Total Marks Timing Negative Marking
Session-I गणितीय और संख्यात्मक क्षमता (Numerical and Mathematical Ability) 20 60 45 NO
रीजनिंग क्षमता और समस्या समाधान (Reasoning Ability And Problem Solving) 20 60
Session-II सामान्य जागरूकता (General Awareness) 25 75 45 मिनट 1/3
अंग्रेजी भाषा और समझ (English Language and Comprehension) 25 75

गणितीय और संख्यात्मक क्षमता (Numerical and Mathematical Ability- Session I)

सत्र वन में 20 क्वेश्चन पूछे जाएंगे। एक क्वेश्चन तीन अंको का रहने वाला है। और इसके लिए टोटल टाइमिंग आपको 45 मिनट दी जाएगी।

  • पूर्णांक संख्या
  • संपूर्ण संख्याए
  • दशमलव और भिन्न
  • संख्याओं के बीच संबंध
  • बोडमास का नियम
  • प्रतिशत
  • अनुपात और समानुपात
  • कार्य और समय
  • मजदूरी से संबंधित प्रश्न
  • चाल
  • दूरी
  • समय
  • ट्रेन
  • नाव-धारा से संबंधित प्रश्न
  • औसत
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • लाभ-हानि
  • डिस्काउंट
  • वर्ग
  • आयत
  • वृत
  • त्रिभुज
  • बेलन
  • शंकु और गोले के क्षेत्रफल
  • परिणाम से संबंधित बुनियादी प्रश्न
  • रेखा चित्र
  • बार ग्राफ
  • पाइप चार्ट

रीजनिंग क्षमता और समस्या समाधान (Reasoning Ability And Problem Solving)

  • अल्फा-न्यूमैरिक सीरीज (Alpha- Numeric Series)
  • कोडिंग-डिकोडिंग (Coding Decoding)
  • सादृश्यता (Analogy)
  • समानताएं और अंतर (Similarities and Differences)
  • दिशा और दूरी (Direction And Distance)
  • रक्त संबंध (Blood Relation)
  • सीटिंग अरेंजमेंट (Seating Arrangement)
  • क्रम और रैंकिंग (Order And Ranking)
  • कथन और निष्कर्ष (Statements And Conclusions)
  • गैर मौखिक रीजनिंग (Non-Verbal Reasoning)

सामान्य जागरूकता (General Awareness- Session II)

सत्र- II में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा और समझ से कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। जो एक प्रश्न पर तीन अंक दिए जाएंगे और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी 1/3 निर्धारित की जाएगी। और सत्र- II एग्जाम के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

  • प्राचीन इतिहास
  • मध्यकालीन इतिहास
  • आधुनिक भारत इतिहास
  • स्वतंत्रता संग्राम
  • भारत और विश्व का भूगोल
  • नदिया
  • पर्वत
  • जलवायु
  • मिट्टी और खनिज
  • मौलिक अधिकार
  • कर्तव्य
  • राष्ट्रपति
  • संसद
  • संविधान के अनुच्छेद और संशोधन
  • बजट
  • पंचवर्षीय योजना
  • आर्थिक नीतियां

सामान्य विज्ञान (General Science)

  • दैनिक जीवन में प्रयुक्त नियम
  • रासायनिक पदार्थ
  • लक्षण
  • धातु-अधातु
  • मानव शरीर
  • बीमारियां
  • पोषण
  • पौधे

स्टैटिक्स जीके (Static GK)

  • प्रसिद्ध स्थल
  • नृत्य रूप
  • संगीत
  • पुरस्कार
  • खेलकूद
  • पुस्तक और लेखक
  • महत्वपूर्ण दिन मुद्रा

समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)

  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल समाचार

अंग्रेजी भाषा और समझ (English Language and Comprehension- Session II)

  • Antonyms
  • Synonyms
  • One Word Substitution
  • Idioms and Phrase
  • Spelling Errors
  • Noun
  • Pronoun
  • Verb
  • Adjective
  • Adverb
  • Preposition
  • Conjunction
  • Tenses
  • Subject-Verb Agreement
  • Sentence Improvement
  • Error Dedication
  • Cloze Test
  • Unseen Passage Parsing

SSC MTS HAVALDAR (PET/PST)

जो भी अभ्यर्थी (MTS) मल्टी कास्टिंग स्टाफ और हवलदार के पदो पर अपना आवेदन करते हैं। तो उन अभ्यार्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) भी किया जाएगा। जिसकी जानकारी नीचे लेख में बताई गई है। उसे पढ़िए।

शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test-PET)

Male(पुरुष): परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 1600 मी पैदल चलकर पूरी करनी होगी। इसके लिए 15 मिनट समय दिया जाएगा।

Female(महिला): वहीं महिला अभ्यर्थियों को 20 मिनट में 1 किमी की दूरी पैदल चलकर तेय करनी होगी।

शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Satyendra Test-PST)

पुरुष (Male): पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 157.5 सेमी मापी जाएगी। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हाइट में छूट भी दी जाएगी साथ ही चेस्ट 81 सेमी और फुलाव 5 सेमी होना चाहिए।

महिला (Female): महिला अभ्यर्थियों की हाइट 152 सेमी और वजन 48Kg मापा जाएगा।

SSC MTS Exam Preparation Strategy

1. बेसिक कॉन्सेप्ट: सत्र-वन परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए आपको सिर्फ Math और Reasoning के बेसिक कॉन्सेप्ट पर ध्यान देना है। क्योंकि इससे ही ज्यादा क्वेश्चन एग्जाम में आते रहते हैं।

2. Session-II : आपको जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश पर ज्यादा फोकस करना होगा। क्योंकि इसके ही आधार पर आपका फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसलिए मेरे अनुभव के अनुसार आप इन सब्जेक्टों के बेसिक कॉन्सेप्ट से लेकर एडवांस लेवल तक तैयारी अवश्य करें।

3. Mock Test: मेरे सुझाव अनुसार आपको सिर्फ किसी भी सब्जेक्ट को पढ़ते ही नहीं रहना है। अगर आपको लगता है। कि यह सब्जेक्ट हमारी स्ट्रांग हो गई है। तो आपको उस सब्जेक्ट से रिलेटेड एग्जाम के 5 साल के पिछले प्रश्नों को उठाकर आपको हर हफ्तों में दो से चार बार मॉक टेस्ट लगाते रहना है। इससे आपको यह अनुभव चला जाएगा कि आप उस सब्जेक्ट के प्रश्न को अच्छे से हल-कर पा रहे हो या नहीं।

4. टाइम मैनेजमेंट: अब बात आती है। टाइम मैनेजमेंट की तो यह सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि हर स्टूडेंट तो सवाल बना ही लेता है। लेकिन उसे बनाने में ज्यादा समय लग जाता है। लेकिन आपको मॉक टेस्ट लगाते समय यह भी ध्यान देना है। कि हमें 45 मिनट या 1 घंटे के अंदर में इतना क्वेश्चन हल कर लेना है। इससे आपकी टाइमिंग मैनेजमेंट हर दिन बेहतर होगी और आप कम समय में एग्जाम में अच्छा स्कोर कर पाओगे।

पढ़ने की रणनीति (Time Table)

मेरे अनुभव के अनुसार एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती पदों की तैयारी करने की रणनीति मेरे द्वारा नीचे बताई गई है। उसे फॉलो करके आप अपनी तैयारी बेहतर से बेहतर कर सकते हो।

Subject Timing
Math 1 घंटा पढे
Reasoning 1 घंटा पढे
General Awareness 2 घंटा पढ़ें
English 2 घंटा पढ़ें

निष्कर्ष

मल्टीटास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती पदो की सिलेबस, एक्जाम पेटर्न, पढ़ने की रणनीति, टाइम टेबल संबंधित सभी जानकारी बताई गई है। और इस भर्ती में दसवीं पास (महिला और पुरुष) दोनों अभ्यर्थियों को नौकरी करने का शानदार मौका दिया जाता है। और इस एग्जाम की तैयारी हर साल लाखों स्टूडेंट्स करते हैं। अगर आप मेरे बताए गए रणनीति के अनुसार तैयारी करते हो तो आपकी तैयारी बेहतर से बेहतर हो सकती है। और आप एग्जाम में अच्छा स्कोर भी कर सकते हो।

FAQs

प्रश्न:- SSC MTS में कितने पेपर होते हैं?

उतर: मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) में सिर्फ एक ही पेपर होता है। लेकिन एक ही पेपर में दो सत्र होता है। सत्र-I में Math और Reasoning से 40 क्वेश्चन और सत्र-II में जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश से 50 क्वेश्चन पूछे जाते हैं।

प्रश्न: क्या MTS में निगेटिव मार्किंग होती हैं?

उतर: मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती पदो की Session-II परीक्षा में 1/3 नेगेटिव मार्किंग निर्धारित की जाती है।

प्रश्न: SSC MTS की फीस कितनी होती है?

उतर: एसएससी एमटीएस भर्ती का फॉर्म भरने का आवेदन फीस सभी पुरुष वर्ग उम्मीदवारों के लिए ₹100 जबकि महिला और आरक्षित वर्ग के लिए नि:शुल्क आवेदन फीस निर्धारित की जाती है।

और पढ़ें

Railway Group D Syllabus

Leave a Comment