HP Police Constable Recruitment 2026:- हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की 734 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹64,000 प्रतिमाह, 12वीं पास महिला और पुरुष दोनों के लिए मौका

जितने भी अभ्यर्थी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी में लगे हुए हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी की बात है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट में (HP Police Constable Recruitment 2026) के लिए (महिला और पुरुष) दोनों के लिए कांस्टेबल भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के द्वारा (महिला और पुरूष) दोनो के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अलग-अलग विज्ञापन भी जारी किया गया है।

HP Police Constable Recruitment 2026

जारी विज्ञापन के अनुसार HP Police Constable Recruitment 2026 के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को विज्ञापन संख्या 57/7-2026 और महिला अभ्यर्थियों को 58/7-2026 के अंतर्गत फॉर्म अप्लाई करने होंगे। इसलिए इस भर्ती की कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें इत्यादि संबंधित सभी जानकारी इस लेख में स्टेप बाय स्टेप बताने वाला हूं। इसलिए इस भर्ती से जुड़े सभी जानकारी शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़े।

HP Police Constable Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPSC)
कुल पोस्ट 734
पदों का नाम कॉन्स्टेबल
योग्यता बारहवीं पास
उम्र सीमा न्यूनतम 18 वर्ष
चयन प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट
सैलरी पे बैंड लेवल-3 (₹20,200- ₹64,000)
आवेदन अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026
ऑफिसियल वेबसाइट  hppsc.hp.gov.in

HP Police Constable Recruitment 2026 Job Profile

आप सभी (महिला और पुरुष) अभ्यर्थियों को इस भर्ती की जॉब प्रोफाइल की पूरी जानकारी नीचे लेख में दी गई है। उसे पढ़िए।

कानून व्यवस्था बनाए रखना: – पुलिस थाने चौकियों में और जहां सार्वजनिक स्थान है। वहां पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है।

प्राथमिकी FIR और शिकायत:- पीड़ित उम्मीदवारों की शिकायत सुनना, उनका प्राथमिक जांच करना और उचित धाराओं के अनुसार FIR दर्ज करना होता है।

यातायात प्रबंधन: – जब सड़कों पर दुर्घटना होता है। उस समय ट्रैफिक जाम को क्लियर करना और ट्रैफिक पर नियमों को ना पालन करने वाले लोगों पर चालान करना होता है।

गश्त (Patrolling):- निर्दिष्ट क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग करना
ताकि आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके।

HP Police Constable Recruitment 2026 Total Post

हिमाचल प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट में (महिला और पुरुष) दोनों अभ्यर्थियों के लिए पुलिस कांस्टेबल की 734 पदो पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें महिला के लिए 243 पद और पुरुष के लिए 491 पद निर्धारित किए गए हैं।

महिला 243 पद
पुरूष 491 पद
कुल पोस्ट 734 पद

HP Police Constable Recruitment 2026 Eligibility

इस भर्ती में आवेदन करने वाले (महिला और पुरुष) अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश के स्कूल बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास किया होना चाहिए। और यह नियम हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी (महिला और पुरुष) अभ्यर्थियों पर लागू नहीं होगी।

HP Police Constable Recruitment 2026 Age Limit

महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित की गई है। और जनरल/ ईडब्ल्यूएस/ वार्ड के एक्ससर्विसमैन के लिए अधिकतम उम्र 25 वर्ष, एससी/ एसटी/ ओबीसी/ एक्ससर्वमैन वार्ड के ओबीसी/ एससी/ एसटी के लिए अधिकतम उम्र 27 वर्ष, होमगार्ड जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/एसटी गोरख अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

HP Police Constable Recruitment 2026 Application Fee

इन पदों पर आवेदन करने के लिए (जनरल/ ओबीसी/ एससी/ एसटी/ ईडब्लूएस) महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की आवेदन फीस ₹600 निर्धारित की गई है। और यह आवेदन फीस आपको ऑनलाइन माध्यम जैसे (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, फोन पे) इत्यादि द्वारा भुगतान करने होंगे।

HP Police Constable Recruitment 2026 Selection Process

महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले फिजिकल टेस्ट में शारीरिक मानक (PST) और शारीरिक दक्षता (PET) से गुजरना होगा। आपको बता दे की (PST) में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट मापी जाएगी। इसके आधार पर मार्क्स मिलते हैं। इसके बाद पुरुष अभ्यर्थियों को 1500 मीटर की रनिंग पूरी करनी होगी और लड़कियों को 800 मीटर की रनिंग पूरी करनी होगी। इसके अलावे 100 मीटर की रेस और ब्रांड जंप भी क्लियर करनी जरूरी है। फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट जारी जैसे ही होगा उसमें जिस अभ्यर्थियों का नाम होगा। वह अगले स्टेज रिटेन एग्जाम के लिए एलिजिबल होंगे।

रिटेन एग्जाम:- इस भर्ती के रिटेन एग्जाम में 90 मार्क्स के 90 ऑब्जेक्टिव टाइप्स के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें पांच विकल्प शामिल होंगे। जो अभ्यर्थी A,B,C,D ऑप्शन में से कोई विकल्प नहीं चुनते हैं। तो ऐसी स्थिति में उन अभ्यार्थियों को ऑप्शन E वाला गोला भरना होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे दी जाएगी। इसमें 0.25 नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट, हाइट और एनसीसी सर्टिफिकेट को मिलाकर 100 अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।

दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जाम:- आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे की रिटेन एग्जाम जारी होने के बाद जिस अभ्यर्थीयो का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में आ जाता है। तो उनका दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

HP Police Constable Recruitment 2026 Salary

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पद पर सिलेक्ट होने वाली (महिला और पुरुष) अभ्यर्थियों की सैलरी पे बैंड लेवल-3 के अनुसार (20,200 – 64000) रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

HP Police Constable Recruitment 2026 Required Documents

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पद पर आवेदन कर रहे (महिला/ पुरुष) अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे लेख में दी गई उसे पढ़िए।

  • 12वीं का मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • एनसीसी सर्टिफिकेट
  • ईमेल आईडी
  • फोन नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

HP Police Constable Recruitment 2026 PST

आवेदक अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक (PST) परिक्षण की पूरी जानकारी आप सभी (महिला और पुरुष) अभ्यर्थियों को नीचे लेख में बताई गई है। उसे अच्छे से पढ़िए।

पुरूष(हाइट):- जरनल/ईडब्लूएस/ ओबीसी होमगार्ड सभी कैटगरी के पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 5’6 होना चाहिए। इसके अलावा एससी/ एसटी होमगार्ड उम्मीदवारों की हाइट 5’4 होनी चाहिए।

महिला (हाइट):- जरनल/ईडब्लूएस/वार्ड के एक्स-सर्विसमैन ओबीसी, होमगार्ड के महिला अभ्यार्थियों की हाइट 5’2 होनी चाहिए। एससी/ एसटी/ एक्स-सर्विसमैन गोरख और इसी कैटेगरी के होमगार्ड महिला अभ्यर्थियों की हाइट 5’0 ही मान्य होगी।

चेस्ट:- जरनल/ईडब्लूएस और ओबीसी एक्ससर्विसमैन, जनरल/ ओबीसी ईडब्लूएस होमगार्ड अभ्यर्थियों की चेस्ट 31′ × 32′ होना चाहिए। और रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले अभ्यार्थियों की चेस्ट 29″ × 30″ होनी चाहिए।

HP Police Constable Recruitment 2026 Important Date

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने वाले (महिला और पुरुष) अभ्यर्थी अपना फॉर्म 6 अगस्त 2026 तक भर सकते हैं। आपको ध्यान देना है। कि अपना फॉर्म निर्धारित समय सीमा के अंदर ही भरें। तभी आपका आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

How to Apply for HP Police Constable Recruitment 2026

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने वाले महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को सिर्फ नीचे बताए गए सभी चरणों को फॉलो करने होंगे।

  1. सबसे पहले आप आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाइए।
  2. अब आपको Recruitment सेक्शन में जाकर (OTR) रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  3. पहली बार आवेदन कर रहे महिला और पुरुष अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आप अपना नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, पिता का नाम, बेसिक डीटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  5. इसके बाद जनरेट रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारी सर्टिफिकेट के अनुसार सही-सही भरें।
  6. अब आपको इस भर्ती में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
  7. अब आप अपना श्रेणी अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें। ताकि भविष्य के लिए काम दें।

नोटिस:- पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने से पहले इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर इससे जुड़ी सभी जानकारी पढ़कर ही आवेदन करें।

Official Website Link Click Here
Notification Male Link Click Here
Notification Female Link
Click Here
Apply Link Click Here

निष्कर्ष

वर्ष 2026 में हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जिसमें कांस्टेबल के कुल 734 पद निकाले गए हैं। जिसमें योग्यता सिर्फ 12वीं पास रखी गई है सिलेक्ट उम्मीदवारों की सैलरी पे बैंड लेवल-3 के अनुसार (₹20,200-₹64000) तक प्रतिमाह मिलने वाली है। आवेदक अभ्यर्थियों की उम्र सीमा न्यूनतम 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसलिए इस भर्ती में अपना आवेदन 6 अगस्त 2026 तक अवश्य करें। क्योंकि यह भर्ती वर्दी पहनने वाले अभ्यर्थियों के लिए वरदान साबित हो सकती है।

FAQ

प्रश्न:- हिमाचल प्रदेश में पुलिस की भर्ती कब हैं 2026 में?

उतर:- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से पुलिस कांस्टेबल की कुल 734 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

प्रश्न:- पुलिस कांस्टेबल का फॉर्म भरने में कितना पैसा लगता है?

उतर:- हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल में आवेदन करने वाले (महिला और पुरुष) अभ्यर्थियों की आवेदन फीस ₹600 निर्धारित की गई है। और यह आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करने होंगे।

और पढ़ें

NICL Assistant Recruitment 2026

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026

UP Anganwadi Bharti 2026

Leave a Comment