Railway NFR Apprentice Recruitment 2026:- रेलवे में अप्रेंटिस की 6,777 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 10वीं+ITI पास, जल्द करें आवेदन

रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए वर्ष 2026 में शानदार मौका है। जी हां आप सही पढ़ रहे हो नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के द्वारा Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। आपको बता दे कि इस भर्ती के जरिए रेलवे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, पर्सनल, अकाउंट्स, मेडिकल इत्यादि डिपार्टमेंट के लिए यह अप्रेंटिस की भर्ती होने वाली है। और आपको एक साल की फ्री ट्रेनिंग के साथ ही अच्छी खासी सैलरी भी मिलेगी।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026

जारी विज्ञापन के अनुसार Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 भर्ती का आवेदन 20 जुलाई 2026 से शुरु कर दिया जाएगा। इसलिए इस भर्ती का कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सभी जानकारी साझा करने वाला हूं। इसलिए इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी अवश्य पढ़े।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठन नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR)
कुल पोस्ट 6,777
पदों का नाम अप्रेंटिस
अप्लाई मोड ऑनलाइन (Male/Female दोनों)
योग्यता 10वीं पास+ITI
आयु सीमा 15-24 वर्ष
सैलेरी NTC/STC होल्डर्स को कम से कम ₹9,600/- स्टाइपेंड दी जाएगी
अप्रेंटिस की अवधि 1 वर्ष तक
प्रारंभिक तिथि 20 जुलाई 2026
अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026
ऑफिसियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Total Post

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के द्वारा अप्रेंटिस के कुल 6,777 पदो पर वैकेंसी निकाली गई है। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी की पूरी डिटेल्स नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

यूनिट डिवीजन/ वर्कशॉप अप्रेंटिस की सीटे
कटिहार (KIR) और तिंधरिया (TDH) वर्कशॉप 1103
अलीपुरद्वार (APDJ) 651
रंगिया (RNY) 750
लुमड़िग (LMG) 1274
टीनसुकिया (TSK) 860
न्यू बोगैगन वर्कशॉप(NBQS) एंड इंजीनियरिंग वर्कशॉप (EWS/BNGN) 881
डिब्रूगढ़ वर्कशॉप (DBWS) 763
हेडक्वार्टर (HQ)/मालीगाव- (एकाउंट्स, सिविल इंजीनियरिंग, मेडिकल, पर्सनल, ट्रेक मशीन (TMC), ब्रिज यूनिट, SWS/PNO, स्टोर्स) 495
कुल पोस्ट 6,777

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Eligibility

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (दसवी पास) या इसके समकक्ष परीक्षा (12वीं) से कम से कम 50% अंको के साथ पास होना चाहिए। लेकिन एससी/ एसटी /पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कोई भी अंकों में बाध्य नहीं है। साथ ही मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन (पैथोलॉजी) और मेडिकल लैबोरेटरी टेक्निशियन (रेडियोलॉजी) के अभ्यर्थियों को फिजिक्स/ केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही दसवीं एवं बारहवीं दोनों में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।

इसके अलावा अभ्यर्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI) से NCVT या प्रोविजनल सर्टिफिकेट NCVT/SCVT से प्राप्त किया होना चाहिए।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

रेलवे में इस अप्रेंटिस के पदो पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और एससी/ एसटी कैटगरी के उम्मीदवारों की आयु सीमा में 5 साल की छूट, ओबीसी को 3 साल की छूट, और पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के पदो पर आवेदन करने के लिए ₹100 आवेदन शुल्क का भुगतान करने होंगे। यह आवेदन फीस आपको ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, फोन पे द्वारा पे कर सकते हो। लेकिन एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ईबीसी और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन फीस में छूट भी दी जाएगी।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़िए।

शॉर्टलिस्टिंग:- सबसे पहले अभ्यर्थीयो का शॉर्टलिस्ट मेरिट बेस के आधार पर किया जाएगा और यह यूनिट डिपार्टमेंट ट्रेड वाइज होने वाला है। आपको बता दे कि जो अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट नहीं होते हैं। तो वे इसी तरह भर्ती से बाहर हो जाएंगे।

शॉर्टलिस्टिंग का मुख्य आधार:- अभ्यर्थियों का शॉर्टलिस्टिंग मैट्रिकुलेशन और आईटीआई ट्रेड में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। जिस अभ्यर्थियों का सामान मार्क्स आते हैं। तो उन अभ्यार्थियों को उनके अधिक उम्र के आधार पर चुना जाएगा। वही लेबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और लेबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) पोस्ट के लिए दसवीं और बारहवीं (फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी) के मार्क्स के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

फाइनल मेरिट लिस्ट:- आप सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दे की फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिटी वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज रिक्तियों की संख्या के मुताबिक जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सीटों की संख्या से 1.5 गुना अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और अंत में अप्रेंटिस के इस पद के लिए सिलेक्ट कर लिया जाएगा।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Salary

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के इस पदो पर सेलेक्ट होने वाले (महिला और पुरुष) अभ्यर्थियों की सैलरी की बात करें तो NTC/STC होल्डर्स को कम से कम ₹9600 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Important Documents

इन पदो पर आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

  • दसवीं का मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • प्रोविजनल/ नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC)
  • आईटीआई फाइनल मार्कशीट
  • दसवीं एवं बारहवीं पास मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईमेल आईडी
  • फोन नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Job Profile

आपको बता दे की नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती यह एक नियमित नौकरी नहीं है। बल्कि कौशल विकास प्रशिक्षण है। जिसमें चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनो के डिब्बे, इंजन, ट्रैक्स, सिग्नल मेंटेनेंस (रखरखाव) इत्यादि चीजों का ज्ञान दिया जाता है।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Apply Date

जारी विज्ञापन के अनुसार नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू कर दी जाएगी और आवेदन की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर ही अवश्य करें। तभी उनका आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Apply Now

अगर आप भी नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको सिर्फ नीचे बताएं गए सभी चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करने होंगे। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया सरल भाषा में बताई गई है।

  1. सबसे पहले NFR की ऑफिसियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर ‘Department’ सेक्शन में “Personnel” और Act Apprentice सबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना नाम, पिता का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. इसके बाद जनरेट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  5. अब आपको शैक्षणिक योग्यता संबंधी सभी जानकारी सर्टिफिकेट के अनुसार सही-सही भरें।
  6. इसके बाद कैटगरी वाइज अपना आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें। ताकि भविष्य के लिए काम दे।

नोटिस:- नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के इस पद पर आवेदन करने से पहले इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर इससे जुड़ी सभी जानकारी पढ़कर ही आवेदन करें।

Official Website Link Click Here
Notification Link Click Here
Apply Form Link  Click Here

निष्कर्ष

रेलवे में अप्रेंटिस के पदो पर नौकरी करने का शानदार मौका है। क्योंकि नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने अप्रेंटिस के कुल 6,777 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनो अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 15 – 24 वर्ष निर्धारित की गई है। योग्यता सिर्फ (दसवीं पास+ITI पास) होना चाहिए। NTC/STC होल्डर्स को कम से कम ₹9,600 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसलिए यह भर्ती उन सभी के लिए और खास है। जो रेलवे में काम करके अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।

FAQ

प्रश्न:- रेलवे अपप्रेंटिस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उतर:- नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 6,777 पदों पर आवेदन करने के लिए NFR के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

प्रश्न:- रेलवे अपप्रेंटिस के फॉर्म कब भरे जाएंगे?

उतर:- नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने अप्रेंटिस के कुल 6,777 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरु कर दी जाएगी।

Leave a Comment