Bihar Police Vacancy 2026-27: बिहार पुलिस कांस्टेबल के कुल 22,000 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए शानदार मौका।

Bihar Police Vacancy 2026-27 की तैयारी करने वाले लाखों बिहार के (महिला एवं पुरुष) अभ्यर्थियों का इंतजार अब हुआ खत्म क्योंकि बिहार राज्य सरकार के द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल के कुल 22000 से अधिक पदो पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही बताया जाएगा।

Bihar Police Vacancy 2026-27

आप सभी को जानकारी के लिए बता दे की Bihar Police Vacancy 2026-27 कि कुल पोस्ट, योग्यता, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन किस तरह करनी है। इससे संबंधित सभी जानकारी आप सभी को बताने वाला हूं। इसलिए इस भर्ती से जुड़े सभी जानकारी शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़ें।

Table of Contents

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27 अवलोकन

भर्ती संगठन केंद्रीय चयन बोर्ड (सिपाही भर्ती) CSBC
कुल पोस्ट 22,000+
पदो का नाम कॉन्स्टेबल
योग्यता 12वीं पास
उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा
सैलरी ₹21,700-₹69,100
आवेदन फीस ₹100/-
आवेदन तिथि जल्द जारी
अंतिम तिथि जल्द जारी
ऑफिसियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27 कुल पोस्ट

बिहार सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार पुलिस कांस्टेबल के कुल 22000 से अधिक पदों पर सिपाही भर्ती के लिए चर्चा चल रही है। जिसका नोटिफिकेशन कुछ मीडिया और रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27 योग्यता

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फॉर्म भरने के लिए आवेदक अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। तभी इस भर्ती में अपना फॉर्म भर सकते हैं।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27 उम्र सीमा

आप सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दे कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र सीमा कैटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित की जाएगी। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

  • जनरल उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
  • ओबीसी/इबीसी उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष अधिकतम 27 वर्ष रहना चाहिए।
  • SC/ST उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष रहना चाहिए।
  • सभी महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष रहना चाहिए।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27 चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षा के जरिए किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मानक परीक्षण
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27 PST/PET

लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

हाईट

  • सामान्य /पिछड़ा वर्ग (पुरुष) अभ्यर्थियों की ऊंचाई 165 सेंमी. रहनी चाहिए।
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग/एससी/एसटी (पुरुष) अभ्यर्थियों की ऊंचाई 160 सेमी. रहनी चाहिए।

चेस्ट

  • सामान्य /पिछड़ा वर्ग (पुरुष) अभ्यर्थियों की सीना 81-86 सेमी. होना चाहिए।
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग/एससी/एसटी (पुरुष) अभ्यर्थियों की सीना 79-84 सेंमी. होनी चाहिए।
  • सभी महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई 155 सेंमी. रहनी चाहिए।

शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

  • दौड़ (Running)- पुरुष अभ्यर्थियों की रनिंग 1.6 किलोमीटर जबकी महिलाओं की रनिंग 1 किलोमीटर निर्धारित समय में पूरी करनी होती है।
  • गोला फेंक- पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को अलग-अलग पाउंड का न्यूनतम दूरी तक गोला फेंकना होगा।
  • ऊंची कूद- साथ ही ऊंची कूद (पुरुष एवं महिला) अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग ऊंचाई को पूरी करनी होती है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27 आवश्यक दस्तावेज

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फॉर्म भरने के लिए आपके पास नीचे बताएंगे। सभी आवश्यक दस्तावेजो का रहना आवश्यक है। तभी आप इस भर्ती में अपना फॉर्म भर सकते हो।

  • दसवीं का मार्कशीट
  • 12वीं का मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • फोन नंबर
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27 सैलरी

जो भी अभ्यर्थी बिहार पुलिस कांस्टेबल के पदों पर सिलेक्ट होते हैं। तो उनकी सैलरी पे लेवल-3 के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह मिलने वाली है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27 आवेदन फीस

इस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करने होंगे। जो बिहार के सभी (पुरुष एवं महिला) उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस सिर्फ ₹100 रहने वाली है। और इस आवेदन फीस को आपको ऑनलाइन माध्यम (जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, फोन पे) इत्यादि द्वारा पे कर सकते हो।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27 आवेदन तिथि

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2026-27 की आवेदन प्रक्रिया इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही विस्तार रूप से बताई जाएगी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27 आवेदन कैसे करें

जैसे ही बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27 की आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है। तो आपको सिर्फ नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके आप इस भर्ती में अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया आसान भाषा में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।

  1. सबसे पहले आप CSBC के ऑफीशियल csbc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर (कांस्टेबल रिक्रूटमेंट) में अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आप अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, बेसिक डीटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
  4. अब आप रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें
  5. इसके बाद फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी सही-सही सर्टिफिकेट के अनुसार भरें।
  6. आपसे मांगी गई फोटो, सिग्नेचर, अन्य दस्तावेज को स्कैन कर सही साइज में अपलोड करें।
  7. अब आप अपना आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें ताकि भविष्य के लिए काम दें।

नोटिस: इस भर्ती का आवेदन जैसे ही शुरू होता है। तो फॉर्म भरने से पहले इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन पढ़कर ही आवेदन करें।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Click Here

FAQs

प्रश्न: बिहार पुलिस का फॉर्म कब निकलेगा 2026 में?

उतर- बिहार पुलिस सिपाही के कुल 22,000 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। जिसमें (महिला एवं पुरुष) दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

प्रश्न: बिहार पुलिस का फॉर्म कब से भरा जाएगा 2026 में?

उतर- बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27 के कुल 22,000 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी नोटिफिकेशन के बाद ही शुरू की जाएगी।

निष्कर्ष

वर्ष 2026 में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के कुल 22,000 से अधिक पदो पर नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है। जिसमें 12वीं पास (महिला एवं पुरुष) अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष रहने वाली है। आवेदन फीस ₹100 भुगतान करने होंगे। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सैलरी ₹21,700 – ₹69,100 प्रतिमाह दी जाएगी। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया बहुत ही जल्द शुरू होने वाली है। इसलिए यह भर्ती उन सभी के लिए और खास है। जो बिहार में रहकर नौकरी करना चाहते हैं।

और पढ़ें

BSF Constable Bharti 2026

Bihar Police Syllabus 2026

SSC GD Syllabus 2026

Leave a Comment