उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थी हर साल एग्जाम देते हैं। लेकिन उनमें से कुछ ही छात्र उस एग्जाम में सफल हो पाते हैं। जो अभ्यर्थी सफल होते हैं। उनको UP Police Constable Syllabus और Exam Pattern की पूरी जानकारी अच्छे से होती है। और जो अभ्यर्थी एग्जाम में असफल हो जाते हैं। उनको कहीं ना कहीं Syllabus और Exam Pattern की जानकारी अच्छे से नहीं होती हैं। इसलिए अगर आप फिर से आने वाले आगामी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। तो आपको UP Police Constable Syllabus 2026-27 और Exam Pattern की जानकारी जाननी होगी।

UP Police Constable Syllabus 2026-27 और Exam Pattern की पूरी जानकारी इस आर्टिकल के लेख में स्टेप बाय स्टेप बताने वाला हूं। जिससे आप अपने एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन कर पाओ और अपने सपने को साकार करो इसलिए आप सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है। कि UP Police Constable Vacancy 2026-27 परीक्षा की तैयारी करने से पहले इसका सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी जानकर ही तैयारी शुरू करें।
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2026-27 एग्जाम पैटर्न
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती का एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी विस्तार रूप से नीचे बताई गई है। आप उसे अच्छे से पढ़िए।
- इस भर्ती में एग्जाम ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया जाता है।
- इसमें 150 प्रश्न (MCQs) टाइप के पूछे जाते हैं। जो कुल 300 अंक का रहता है।
- एक प्रश्न सही उत्तर करने पर दो अंक दिया जाता है।
- इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
- प्रश्न को हल करने के लिए 2 घंटे समय दिया जाता है।
| विवरण | जानकारी |
| कुल प्रश्न | 150 प्रश्न |
| कुल अंक | 300 अंक |
| प्रश्न टाइप | MCQs Type |
| समय अवधि | 2 घंटा |
| निगेटिव मार्किंग | नहीं |
| सही उतर | 2 अंक |
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2026-27 सिलेबस
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में किस-किस सब्जेक्ट से कितने प्रश्न पूछे जाते हैं। उनकी पूरी जानकारी नीचे टेबल में बताई गई है। उसे अच्छे से पढ़कर अपने कॉपी में नोट कर ले।
| विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक |
| सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 38 | 76 |
| सामान्य हिंदी (General Hindi) | 37 | 74 |
| संख्यात्मक व मानसिक योग्यता (Numerical & Mental Ability) | 38 | 76 |
| मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता (Mental Aptitude/IQ/Reasoning Ability) | 37 | 74 |
| कुल | 150 | 300 |
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
सामान्य ज्ञान से कुल 38 प्रश्न एग्जाम में पूछे जाते हैं। जो कुल 76 अंक के होते हैं। और किन-किन टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं। उनकी जानकारी नीचे दी गई है।
- सामान्य विज्ञान
- भारतीय इतिहास
- भारतीय संविधान
- अर्थव्यवस्था और संस्कृति कृषि
- जनसंख्या
- वाणिज्य एवं व्यापार
- भारत एवं विश्व का भूगोल
- पर्यावरण और शहरीकरण
- प्राकृतिक संसाधन
- शिक्षा
- उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक प्रथाएं
- उत्तर प्रदेश राजस्व, पुलिस एवं प्रशासन
- मानव अधिकार
- आंतरिक सुरक्षा और आंतकवाद
- भारत के पड़ोसी देश
- अंतरराष्ट्रीय संगठन
- नोटबंदी और महत्वपूर्ण दिन
- साइबर अपराध
- पुरस्कार एव सम्मान
- देश/ राजधानी/ मुद्राएं
- जीएसटी
- अनुसंधान और खोजें
- पुस्तक और लेखक
सामान्य हिंदी (General Hindi)
इस सब्जेक्ट से 37 प्रश्न 74 अंक के पूछे जाते हैं। और किस-किस टॉपिक से पूछे जाते हैं। उसकी जानकारी नीचे विस्तृत रूप से बताई गई है।
- मुहावरे और लोकपंक्तियां
- हिंदी चतुर्थांश
- एक शब्द पर वाक्यांशों का स्थान
- लिंग
- वचन
- कारक
- सर्वनाम
- विशेषण
- क्रिया
- काल
- वाच्य
- अव्यय
- उपसर्ग
- प्रत्यय
- संधि
- समरूपी भिन्नार्थक शब्द
- समास
- चिन्ह
- रस
- छंद
- अलंकार
- लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनाएं
- हिंदी पुरस्कार भाषा
संख्यात्मक व मानसिक योग्यता (Numerical & Mental Ability)
इस सब्जेक्ट से कुल 38 प्रश्न पूछे जाते हैं। जो 76 अंक के होते हैं। और किस-किस टॉपिक से पूछे जाते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी नीचे बताई गई है।
संख्यात्मक क्षमता
- सरलीकरण
- संख्या प्रणाली
- दशमलव और भिन्न
- एलसीएम, एचसीएफ
- अनुपात और समानुपात
- प्रतिशत
- लाभ और हानि
- छूट
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
- समय और काम
- साझेदारी
- समय और दूरी
- क्षेत्रमिति
- तालिकाओं और ग्राफ का उपयोग
- विश्लेषणात्मक कार्य
- मिश्रित
- अंकगणितीय गणनाएं
मानसिक क्षमता
- तार्किक आरेख
- प्रतीक संबंध
- संख्या एवं धारण परीक्षण
- शब्दों की बनावट
- उपमा
- अक्षर और संख्या श्रृंखला
- दिशा परीक्षण
- सामान्य ज्ञान परीक्षण
- डेटा संख्या
- तर्कों की प्रबलता
- अंतर्निहित अर्थ का निर्धारण
मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता (Mental Aptitude/IQ/Reasoning Ability)
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में इस सब्जेक्ट से भी 37 प्रश्न पूछे जाते हैं। जो 74 अंक के होते हैं। और किस-किस टॉपिक से पूछे जाते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
- रिश्ते और उपमाएं
- असमानताओं को पहचाना
- श्रृंखला सामापन
- कोडिंग डिकोडिंग
- दिशा बोध
- रक्त संबंध
- अक्षर आधारित समस्याएं
- गणितीय तर्क
- वेन आरेख और चार्ट परीक्षण
- स्थानिक दृश्यीकरण
- समस्याओं को सुलझाना
- विश्लेषण और निर्णय
- दृश्य स्मृति
- निर्णय लेना
- अवलोकन
- अमूर्त सोच और प्रतीक संबध
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2026-27 चयन प्रक्रिया
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) शारीरिक दक्षता परीक्षण(PST), मेडिकल एग्जाम और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाती है।
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- शारीरिक दक्षता परीक्षण(PST)
- मेडिकल एग्जाम
- फाइनल मेरिट लिस्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2026-27 PET/PST
आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती का एग्जाम क्रैक करने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए आमंत्रित किया जाता है। और हम आप सभी को PET/PST की पूरी विस्तृत जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया हूं।
शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
पुरुष (हाईट)
- सामान्य/ ओबीसी/ एससी/ पुरूष अभ्यर्थियों की हाइट 168 सेमी. होनी चाहिए। साथ ही एसटी वर्ग (पुरुष) अभ्यर्थियों की हाइट 160 सेमी. होनी चाहिए।
पुरुष (चेस्ट)
- सामान्य/ ओबीसी/ एससी/ पुरूष (अभ्यर्थियों) की नॉरमल चेस्ट 79 सेमी. और फुलाव के साथ 84 सेमी. होनी चाहिए। और एसटी वर्ग (पुरुष) अभ्यर्थियों की नॉरमल चेस्ट 77 सेमी. होनी चाहिए और फूलाव के साथ 82 सेमी. होना चाहिए।
हाईट (महिला)
- सामान्य/ ओबीसी/ एससी/ (महिला) अभ्यर्थियों की हाइट 152 सेमी. होनी चाहिए और एसटी (ST) महिला अभ्यर्थियों की हाइट 147 सेमी. होनी चाहिए।
वजन (महीला)
- सभी महिला वर्ग अभ्यर्थियों की वजन 40 केजी होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2026-27 PET
पुरुष (Running)
- सभी पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की रनिंग सिर्फ 25 मिनट में पूरी करनी होती हैं।
- सभी महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की रनिंग सिर्फ 14 मिनट में पूरी करनी होती है।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का तैयारी करने का समय सारणी
मैं अपने अनुभव के अनुसार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी करने का समय सारणी नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया हूं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की सोच रहे हैं। तो मेरे बताए गए टाइम टेबल के अनुसार आप अपनी पढ़ाई को शुरू कर सकते हैं।
| विषय (Subject) | पढ़ने का समय |
| सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 2 घंटा |
| सामान्य हिंदी (General Hindi) | 2 घंटा |
| संख्यात्मक व मानसिक योग्यता (Numerical & Mental Ability) | 2 घंटा |
| मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता (Mental Aptitude/IQ/Reasoning Ability) | 2 घंटा |
FAQs
प्रश्न: UP पुलिस की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?
उतर- उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी प्रतिमाह ₹21,700 से ₹69,100 मिलती है।
प्रश्न: Police में सबसे छोटा पद किसका होता है?
उतर- पुलिस विभाग में कांस्टेबल का पद सबसे छोटा होता है। जो कानून व्यवस्था बनाएं रखने का कार्य संभालना होता है।
उत्तर प्रदेश पुलिस में 2026 में आयु सीमा क्या है?
उत्तर- सामान्य/ ईडब्ल्यूएस (पुरुष) अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष जबकि महिलाओं के लिए 18 से 28 वर्ष रहती है। साथ ही एससी/ एसटी/ ओबीसी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष जबकी महिलाओं के लिए 18 से 33 वर्ष निर्धारित की जाती है।
निष्कर्ष
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2026-27 आगामी परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न और पढ़ने का पूरा टाइम टेबल इस आर्टिकल के लेख में पूरी विस्तार रूप से बताई गई है। जो भी अभ्यर्थी आने वाले आगामी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं। तो वे सभी अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी जानकर ही अपना तैयारी शुरू करें।
और पढ़े
मेरा नाम “Satyam Kumar” है। मैं हिंदी ब्लॉग कंटेंट राइटिंग की दुनिया में 3 सालों से काम करते आ रहा हूं। मैं अपने वेबसाइट पर सरकारी नौकरी, योजना से संबंधित जानकारी साझा करता हूं। ताकी सही समय पर सटीक और विश्वसनीय जानकारी मिल सके।