BSF Tradesman Syllabus: बीएसएफ ट्रेड्समैन का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी।

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थी हर वर्ष परीक्षा में बैठते हैं। लेकिन कुछ ही स्टूडेंट उस एग्जाम में सफल हो पाते हैं। लेकिन जो असफल अभ्यर्थी होते हैं। उनका एक मैन कारण है। BSF Tradesman Syllabus की पूरी जानकारी न जानना। इसलिए एग्जाम में असफल हो जाते हैं। हर स्टूडेंट को बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

BSF Tradesman Syllabus

इसलिए BSF Tradesman Syllabus और एग्जाम पैटर्न को लेकर सारी जानकारी इस आर्टिकल के लेख में स्टेप बाय स्टेप बताने वाला हूं। ताकि सभी स्टूडेंट्स को सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी हो। जिससे एग्जाम में बेहतर से बेहतर अंक ला सके।

बीएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार किया जाता है। जिसकी जानकारी नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे अच्छे से पढ़िए।

  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
  • ट्रेड टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल एग्जाम
  • फाइनल मेरिट

बीएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती का एक्जाम पैटर्न

आप सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती का एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी हिंदी में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया हूं।

  • इस भर्ती का लिखित परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से किया जाता है।
  • इस भर्ती परीक्षा में कुल ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होते हैं।
  • लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। जो कुल 100 अंक का रहता है।
  • प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट का समय दिया जाता है।
  • इस भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रहती है।
विवरण जानकारी
लिखित परीक्षा ऑफलाइन
कुल प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप
कुल प्रश्न 100
समय 120 मिनट
नेगेटिव मार्किंग नहीं

BSF Tradesman Syllabus in Hindi

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन का सिलेबस नीचे लेख में बहुत ही आसान भाषा में समझाते हुए बताया गया है। इसलिए आप सभी अभ्यर्थी सिलेबस से जुड़ी जानकारी अच्छे से पढ़े।

विषय (Subject) कुल प्रश्न कुल मार्क्स परीक्षा समय अवधि
सामान्य ज्ञान और जागरूकता 25 25 120 min
गणित 25 25
रीजनिंग 25 25
समान्य ज्ञान/अंग्रेजी 25 25
कुल 100 100

सामान्य ज्ञान और जागरूकता (General Awareness/ General Knowledge)

सामान्य ज्ञान और जागरूकता से कुल 25 प्रश्न 25 अंक के पूछे जाते है। किस-किस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं। यह जानकारी नीचे बताया गया उसे पढ़िए।

  • इतिहास
  • भूगोल
  • भारतीय संस्कृति
  • भारतीय राजनीति
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भारतीय संविधान
  • भारत और उसका पड़ोसी देश
  • सामान्य विज्ञान और सामयिक घटनाएं

गणित (Math)

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा में मैथ सब्जेक्ट से कुल 25 प्रश्न 25 अंकों के पूछे जाते हैं। जो इस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते है।

  • संख्या पद्धति
  • दशमलव
  • सरलीकरण
  • एलसीएम (LCH) और एचसीएफ (HCF)
  • प्रतिशत
  • अनुपात और समानुपात
  • लाभ हनी
  • औसत
  • छूट
  • क्षेत्रमिति
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • समय कार्य
  • समय और दूरी

विश्लेषणात्मक योग्यता और रीजनिंग

इस सब्जेक्ट से भी 25 प्रश्न 25 अंकों के पूछे जाते हैं। यह प्रश्न नीचे बताए गए टॉपिक से आते रहते हैं।

  • कोडिंग डिकोडिंग
  • रक्त संबंध
  • सादृश्यता
  • वेन आरेख
  • दिशा ज्ञान परिक्षण (Direction And Distance)
  • नया वाक्य (syllogism)
  • संख्या श्रृंखला
  • वर्गीकरण

समान्य ज्ञान/अंग्रेजी (Hindi/English Language)

आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे की दोनों सब्जेक्ट में से किसी एक विकल्प को चुनकर प्रश्नों को हल करना है। जो 25 प्रश्न 25 अंकों के रहेंगे।

  • व्याकरण
  • मुहावरे
  • लोकोपंक्तियां
  • पारिभाषिक शब्द
  • विलोम शब्द
  • गद्यांश आधारित प्रश्न
  • रिक्त स्थानों की पूर्ति

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती का तैयारी करने का तरीका?

मैं आप सभी अभ्यर्थियों को बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा की तैयारी करने का कुछ तरीका अपने अनुभव के अनुसार बताया हूं। आप इसे फॉलो करके परीक्षा में अच्छा नंबर स्कोर कर सकते हो।

बेसिक कॉन्सेप्ट पर ध्यान दें: इस भर्ती परीक्षा की तैयारी करते समय आपको मैथ (Math) के बेसिक कॉन्सेप्ट पर ध्यान देना है। जब आपका बेसिक कांसेप्ट क्लियर रहेगा। तो आप किसी भी मैथ के प्रश्नों को आसानी से हल कर पाओगे।

(Mock Test) लगाए: आपको पढ़ाई करते समय (Weeks) में एक से दो बार मॉक टेस्ट जरूर लगाने हैं। इससे आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा और एग्जाम में किस टाइप के प्रश्न पूछे जाते हैं। आपको यह मालूम होता रहेगा। जिससे एग्जाम में अच्छा नंबर स्कोर कर पाओगे।

टाइम मैनेजमेंट: अगर हर कोई छात्र को प्रश्न हल करने के लिए ज्यादा समय मिले तो कोई भी छात्र उस प्रश्न के सवालों को हाल कर देगा। लेकिन आपको निश्चित समय सीमा के अंदर ही किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्नों को हल करना है। इसलिए इस भर्ती परीक्षा का (Mock Test) देते समय आपको 120 मिनट में 100 प्रश्नों को हल करने का प्रयास करते रहना है।

पढ़ाई करने का टाइम टेबल

मैं अपने अनुभव के अनुसार आप सभी उम्मीदवारों को बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा की तैयारी करने का टाइम टेबल बताया हूं। उसे आप फॉलो कर सकते हो।

विषय (Subject) पढ़ने का समय
सामान्य ज्ञान और जागरूकता 2 घंटा
गणित 2 घंटा
रीजनिंग 2 घंटा
समान्य ज्ञान/अंग्रेजी 2 घंटा

नोटिस: बीएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा की तैयारी करने से पहले इसका सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी अवश्य जानें।

FAQs

प्रश्न: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन 2026 का सिलेबस क्या है?

उतर- बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान, प्रारंभिक गणित, रीजनिंग, हिंदी /अंग्रेजी से कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसके लिए समय दो घंटा दिया जाता है।हर सब्जेक्ट से 25 क्वेश्चन पूछे जाते हैं।

प्रश्न: BSF में दौड़ कितनी होती है?

उतर- बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों की रनिंग 5 किलोमीटर 24 मिनट में पूरी करनी होती है। जबकि महिलाओं को 1.6 किलोमीटर की रनिंग 8 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होती है।

प्रश्न: बीएसएफ ट्रेडमैन में कितनी सैलरी मिलती है?

उतर- बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन की सैलरी पे लेवल 3 के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 प्रतिमाह दी जाती हैं।

निष्कर्ष

BSF Tradesman Syllabus & Exam Pattern की पूरी जानकारी आप सभी को पूरा विस्तार रूप से बताया गया है। इसलिए इस भर्ती परीक्षा की तैयारी करने के लिए इसका सिलेबस, एक्जाम पैटर्न, टाइम टेबल, की पूरी जानकारी शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़े। क्योंकि सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी के अनुसार तैयारी करने पर आप एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन कर पाओगे।

और पढ़ें

BSF Constable Bharti 2026

Bihar Police Vacancy 2026-27

SSC GD Syllabus 2026

Leave a Comment