MP Police Constable Bharti 2026 :- दसवीं पास पर कांस्टेबल की निकली भर्ती, सिंगल परीक्षा, सैलरी ₹62,000, जल्द करें आवेदन।

पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। जी हां, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से आरक्षक कॉन्स्टेबल (GD) के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। MP Police Constable Bharti 2026 के माध्यम से कुल 7500 रिक्तियां निकाली गई है। इसमें दसवीं पास अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू कर दिए जाएंगे। तो अगर आप मध्य प्रदेश में पुलिस की भर्ती पाना चाहते हैं। तो आपके लिए यह शानदार मौका है।

MP Police Constable Bharti 2026

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक MP Police Constable Bharti 2026 में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन कर सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एलिजिबिलिटी, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी बताने वाले है। तो आप सभी अभ्यार्थियों से यह अनुरोध है कि इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

MP Police Constable Bharti 2026 Overview

भर्ती संस्था मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
कुल पद 7,500
पद का नाम आरक्षक कॉन्स्टेबल (GD), विशेष शास्त्र बल
योग्यता 10वीं पास
आवेदन तिथि 22 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026
फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा तिथि (संभाविक) 19 नवंबर 2026
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फाइनल सिलेक्शन
सैलरी ₹19,500 से ₹62,000/-
ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in

MP Police Constable Bharti 2026 Total Post

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी की गई विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती के लिए कुल 7500 रिक्तियां निकाली गई है। जिसमें जीडी कॉन्स्टेबल के 6,800 पद और जीडी कॉन्स्टेबल स्पेशल आम्र्ड फोर्स (पुरुष) के लिए कुल 700 पद शामिल हैं।

MP Police Constable Bharti 2026 Eligibility

आवेदन करने वाले अभ्यार्थी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से दसवीं पास होने चाहिए। इसके अलावा जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी कैंडिडेट्स के लिए शैक्षणिक अर्हता प्राप्त करना अनिवार्य है। और अगर आप अनुसूचित जनजाति के तहत आते हैं। और आठवीं पास किए हैं। तो भी अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इसके जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

MP Police Constable Bharti 2026 Age Limit

इन पदों में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का न्यूनतम उम्र 6 अक्टूबर 2026 से 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। छूट की पूरी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

श्रेणी उम्र में छूट
एससी, एसटी, ओबीसी (पुरुष) 5 साल
सभी वर्गों की महिला 5 साल
अंतर्राज्यीय विवाह 5 साल

MP Police Constable Bharti 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आप सभी अभ्यार्थियों को एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। पूरी विस्तृत जानकारी नीचे दिया गया है। ध्यानपूर्वक अच्छे से देखें।

श्रेणी फीस
सामान्य वर्ग ₹500
एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (मध्य प्रदेश के निवासी) ₹250

MP Police Constable Bharti 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया में कई विभिन्न चरण शामिल है। जिनके आधार पर आवेदक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सभी चरणों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है। ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ें।

लिखित परीक्षा :- पहले चरण में लिखित परीक्षा होगा। जिसमें सामान्य ज्ञान, तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि, विज्ञान एवं सरल अंक गणित से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक एक सवाल एक अंकों के लिए निर्धारित किया जाएगा। और परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। खुशी की बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार के नेगेटिव मार्किंग नहीं रखा गया है। यानी आप सभी प्रश्नों का उत्तर बिना डरे दे सकते हैं।

शारीरिक दक्षता परीक्षण :- दूसरे चरण में अभ्यार्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा। जिसमें आपको क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 30% अंक लाने होंगे। पुरुष उम्मीदवार की हाइट 168 सेमी और नॉर्मल चेस्ट 79 सेमी एवं फूलने के बाद 84 सेमी होना चाहिए। इसके अलावा गोरखा, गढ़वाली और कुमाऊं के मामले में पुरुषों की हाइट 157 सेमी और बिना फुलाए चेस्ट 79 सेमी एवं फूलने के बाद 84 सेमी होना अनिवार्य है। और मराठा एससी, एसटी पुरुषों की हाइट 165 सेमी होना चाहिए और चेस्ट सामान्य होना चाहिए।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन :- लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद अभ्यार्थियों का चयन कर लिया जाएगा।

MP Police Constable Bharti 2026 Salary

जीडी कांस्टेबल के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹19,500 से ₹62,000 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इसके अलावा अन्य भत्ते का लाभ भी मिलेगा। और आने वाले समय में आपकी सैलरी बढ़ाई भी जा सकती है।

MP Police Constable Bharti 2026 Important Documents

इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी के पास कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट होने अनिवार्य है। आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में लगने वाले सभी दस्तावेजों की जानकारी नीचे दी गई है। उसे अच्छे से पढ़कर सभी डाक्यूमेंट्स अपने पास तैयार रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, आदि)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • अन्य दस्तावेज

MP Police Constable Bharti 2026 Apply Dates

जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं अंतिम तिथि की बात करें तो 06 अक्टूबर 2026 को निर्धारित किया गया है। ऐसे में आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि जब इस भर्ती का आवेदन शुरू हो जाए। तो इसके अंतिम तिथि नजदीक आने का इंतजार ना करें। और अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर ले।

MP Police Constable Bharti 2026 Apply Now

देखिए इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है। जिसे पढ़कर आप अपना आवेदन कर सकेंगे।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर आपको “मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026” से संबंधित लिंक दिखेगा उसपर क्लिक करें।
  3. अगर आप पहली बार अपना आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त यूजर और पासवर्ड की सहायता से इस वेबसाइट में लॉगिन करें।
  5. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  6. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  7. इसके साथ ही आपसे मांगी गई आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करो अपलोड करें।
  8. अब आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  9. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख ले।

Note – देखिए इस भर्ती का आवेदन शुरू होने के बाद जो कैंडिडेट सपना फॉर्म भरना चाहेंगे। उनसे यह अनुरोध है कि एक बार इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरुर पढ़िएगा। और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक ही अपना आवेदन फॉर्म भरियेगा।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Coming Soon

निष्कर्ष

सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 7500 अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। योग्यता न्यूनतम 10वीं पास रखी गई है। आवेदक उम्मीदवारों का उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। चयनित कैंडिडेट्स को ₹19,500 से ₹62,000 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होकर 6 अक्टूबर 2026 तक चलने वाला है।

FAQs

प्रश्न. एमपी पुलिस के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

उत्तर – मध्य प्रदेश पुलिस जीडी कांस्टेबल भर्ती में आवेदक अभ्यार्थियों का 6 अक्टूबर 2026 से न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

प्रश्न. कांस्टेबल भर्ती के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए?

उत्तर – एमपी पुलिस जीडी कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास या 12वीं पास होना चाहिए।

और पढ़े

UKSSSC Group C Vacancy 2026

SBI Group CISO Vacancy 2026

UIIC AO Recruitment 2026

Leave a Comment