रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तैयारी हर वर्ष लाखों स्टूडेंट करते हैं। क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित होने वाली रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा सबसे लोक प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है। जो भी स्टूडेंट इस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल करना चाहते हैं। तो उनको Railway Group D Syllabus की सारी जानकारी और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी जाननी होगी।

क्योंकि हर साल इस भर्ती परीक्षा में लाखो स्टूडेंट शामिल होते हैं। लेकिन कुछ ही स्टूडेंट ऐसे होते हैं। जो परीक्षा में अपना सफलता हासिल कर पाते हैं। जो स्टूडेंट परीक्षा में सफलता हासिल नहीं कर पाते तो उनको कहीं ना कहीं Railway Group D Syllabus की विस्तृत जानकारी और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी नहीं होता है। इसलिए इस आर्टिकल के लेख में इस भर्ती परीक्षा की पूरी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी बताने वाला हूं।
Railway Group D Overview
| भर्ती संगठन | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| परीक्षा का नाम | आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D Exam) |
| परीक्षा | कंप्यूटर अधारित टेस्ट (Computer Based Test) |
| परीक्षा समय अवधि | 90 मिनट |
| कुल प्रश्न | 100 |
| नेगेटिव मार्किंग | 1/3 अंक |
| प्रश्न अंक | प्रत्येक उत्तर पर एक अंक |
| ऑफिसियल वेबसाइट | www.rrbapply.gov.in |
Railway Group D Selection Process
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया चार चरणों में की जाएगी है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट, दूसरे चरण में शारीरिक परीक्षण और तीसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन, चौथे चरण में चिकित्सा परीक्षण के जरिए गुजरना होगा।
- पहला चरण- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT- Computer Based Test)
- दुसरा चरण- शारीरिक दक्षता परीक्षण ( PET- Physical Efficiency Test)
- तीसरा चरण- दस्तावेज सत्यापन ( Document Verification)
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
Railway Group D Exam Pattern
इस भर्ती परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय (MCQ) टाइप के क्वेश्चन पूछे जाते हैं। जिसमें कुल 100 प्रश्न, 100 नंबर का रहता है। परीक्षा के लिए टोटल टाइमिंग 90 मिनट दी जाती है। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी 0.25 निर्धारित रहती है।
| सब्जेक्ट | कुल प्रश्न | कुल मार्क्स | परीक्षा की अवधि |
| गणित (Mathematics) | 25 | 25 | |
| सामान्य बुद्धि एवं तर्क (Reasoning) | 30 | 30 | |
| सामान्य विज्ञान (General Science) | 25 | 25 | |
| सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स | 20 | 20 | |
| कुल | 100 | 100 | |
| परीक्षा की अवधि | 90 मिनिट |
(गणित) Mathematics
इस सब्जेक्ट से कुल 25 क्वेश्चन 25 मार्क्स के रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में पूछे जाते हैं। जिसकी जानकारी नीचे लेख में दी गई है। किन-किन टॉपिक से प्रश्न आते हैं।
- संख्या प्रणाली (Number System)
- बोडमास नियम (BODMAS Rules)
- दशमलव (Decimals)
- भिन्न (Fractions)
- लघुतम समापवर्तक और महत्तम समापवर्तक (LCM And HCF)
- अनुपात और समानुपात (Ratio and Proportion)
- प्रतिशत (Percentage)
- क्षेत्रमिति (Mensuration)
- समय और कार्य (Time & Works)
- पाइप और टंकी (Pipes & Cistern)
- समय चाल और दूरी (Time, Speed & Distance)
- साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज (SI And CI)
- लाभ और हानि (Profit & Loss)
- बीजगणित (Algebra)
- ज्यामिति (Geometry)
- त्रिकोणमिति (Trigonometry)
- आयु संबंधी गणना (Age Calculations)
- कैलेंडर एवं घड़ी (Calendar And Clock)
सामान्य बुद्धि एवं तर्क (General Intelligence & Reasoning)
इस सब्जेक्ट से कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जो कुल 30 मार्क्स का रहता है। और इस सब्जेक्ट से किस-किस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं। उसकी पुरी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।
- समानता और वर्गीकरण (Analogies And Classification)
- वर्णमाला एवं संख्या श्रृंखला (Alphabetical And Number Series)
- कोडिंग डिकोडिंग (Coding-Decoding)
- गणितीय संक्रियाए (Mathematical Operations)
- रक्त संबंध (Blood Relations)
- दिशा और दूरी (Direction And Distance)
- न्यायवाक्य (Syllogism)
- वेन आरेख (Venn Diagram)
- कथन और निष्कर्ष/तर्क /धारणाएं (Statement & Arguments/Assumptions)
- बैठक व्यवस्था (Seating & Arrangement)
- पहेलियां (Puzzles)
- डेटा व्याख्या एवं पर्याप्तता ( Data Intepreataion and Sufficiency)
सामान्य विज्ञान (General Science)
सामान्य विज्ञान में फिजिक्स (Physics ) केमिस्ट्री (Chemistry) और बायोलॉजी (Biology) के प्रश्न कक्षा दसवीं पर आधारित पूछे जाते हैं।
भौतिकी विज्ञान (Physics)
- दबाव
- ध्वनि
- तरंगे
- घर्षण
- चुम्बकत्व
- आविष्कार
- ऊर्जा के स्त्रोत
- विद्युत धारा
- गुरुत्वाकर्षण
- वैज्ञानिक उपकरण
- इकाइयों और माप
- बल और गति के नियम
- कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति
- प्रकाश परावर्तन और अपवर्तन
- विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव
- भौतिक से संबंधित महत्वपूर्ण खोजें
रसायन विज्ञान (Chemistry)
- पदार्थ
- रासायनिक बंधन
- धातु और अधातु
- दहन और ज्वाला
- परमाणु और अणु
- परमाणु की संरचना
- ऑक्सीकरण और अपचयन
- रासायनिक अभिक्रियाएं और समीकरण
- तत्वों का आवर्त वर्गीकरण
जीव विज्ञान (Biology)
- प्रदूषण
- पशु ऊतक
- मानव रक्त
- मानव आंख
- पोषक तत्व
- अनुवांशिक
- पादप ऊतक
- प्रकाश संश्लेषण
- पादप हार्मोन
- पादप रोग
- प्राकृति संसाधन
- जीव का वर्गीकरण
- कोशिका विज्ञान
- अंग और अंग प्रणाली
- पादप जगत का वर्गीकरण
- पादप आकृति विज्ञान
- पारिस्थितिक और पर्यावरण
- पशु जगत का वर्गीकरण
- मानव रक्त और रक्त समूह
सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स (General Awareness & Current Affairs)
करेंट अफेयर्स (Current Affairs)
इसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, खेल, पुरस्कार व सम्मान, से प्रश्न पूछे जाते हैं।
सामान्य ज्ञान (Static GK)
- भारतीय इतिहास
- संस्कृति
- भूगोल
- भारतीय संविधान एवं राजनीति
- भारतीय अर्थव्यवस्था
Railway Group D Physical Efficiency Test (PET)
Male (पुरुष): पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलोग्राम का वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। जिसके लिए समय 2 मिनट दिया जाता है। साथ ही 1000 मीटर की दूरी 4 मिनट 15 सेकंड में तय करनी होती है।
महिला (Female): महिला उम्मीदवारों को सिर्फ 20 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 1000 मीटर की दूरी तय करनी होती है। साथ ही 1000 मीटर की दूरी 5 मिनट 40 सेकंड में तय करना होगा।
Railway Group D Documents Verification
आपने फॉर्म भरते समय जिस जिस दस्तावेज का इस्तेमाल किए थे। उसी दस्तावेज का सत्यापन के लिए आपसे सभी आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे। जैसे कुछ दस्तावेज की जानकारी नीचे दी गई है।
- दसवीं का मार्कशीट
- ITI/अप्रेंटिसशिप (NAC) सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (OBC-NCL/SC/ST/EWS)
- आधार कार्ड
- 5 से 10 पासपोर्ट साइज फोटो
Railway Group D Exam Preparation Tips
रेलवे ग्रुप डी भर्ती का एग्जाम अगर क्वालीफाई करना है। तो आपको सही रणनीति के साथ पढ़ना जरूरी है। इस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी करने की रणनीति नीचे बताई गई है। उसे पढ़िए।
1. NCERT बुक जरूर पढ़ें: अगर इस भर्ती परीक्षा में सामान्य विज्ञान में अच्छा स्कोर करना चाहते हो तो आपको नौवीं, दसवीं कक्षा की NCERT बुक पढ़ना जरूरी है। क्योंकि इससे ही ज्यादातर एग्जाम में प्रश्न पूछे जाते हैं।
2. Mock Test: अगर आप किसी भी सब्जेक्ट को अच्छे से पढ़ लिए हो तो आपको उस सब्जेक्ट से आए पिछले साल के प्रश्नों को लगातार अभ्यास करते रहना है। इससे आपको यह पता चलेगा कि आप कितना कम समय में कितना प्रश्न बना रहे हैं। इससे आपकी टाइमिंग मैनेजमेंट बेहतर होगी।
3. गणित और रिजनिंग पर ज्यादा फोकस करें: आपको मैं इस सब्जेक्ट को इसलिए फोकस करने को कह रहा हूं। क्योंकि गणित (Math) से 25 क्वेश्चन और रिजनिंग (Reasoning) से 30 प्रश्न आपके एग्जाम में पूछे जाते हैं। अगर आप इस सब्जेक्ट में अच्छा स्कोर कर देते हो। तो आप बेहतर से बेहतर परीक्षा में अंक ला सकते हो।
टाइम टेबल (Time Table)
रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को मैं अपने अनुभव के अनुसार टाइम टेबल की जानकारी नीचे बताया हूं। उसको फॉलो करके इस एग्जाम का प्रिपरेशन कर सकते हैं। आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
| Subject | Timing |
| गणित (Mathematics) | 2 Hours |
| सामान्य बुद्धि एवं तर्क (Reasoning) | 2 Hours |
| सामान्य विज्ञान (General Science) | 2 Hours |
| सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स (General Awareness & Current Affairs) | 2 Hours |
निष्कर्ष
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB ) द्वारा आयोजित ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा की विस्तृत जानकारी, एग्जाम सिलेबस, पढ़ाई करने की रणनीति से संबंधित जानकारी इस लेख में मेरे अनुभव अनुसार बताई गई है। जो भी स्टूडेंट चाहता है। रेलवे भर्ती ग्रुप-डी परीक्षा में सिलेक्ट होना। तो वे अभ्यर्थी हमारे बताए गए पूरी जानकारी को एक बार अवश्य पढ़े।
FAQs
प्रश्न- रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2026 का सिलेबस क्या है?
उतर- रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में मैथ (Math) से 25 क्वेश्चन, रीजनिंग (Reasoning) से 30 क्वेश्चन, सामान्य विज्ञान (General) से 25 क्वेश्चन और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर से 20 क्वेश्चन एग्जाम में पूछे जाते हैं। जिसके लिए समय 90 मिनट दिया जाता है।
प्रश्न- रेलवे ग्रुप डी में कितने नंबर से पास होना है?
उतर- रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा में सामान्य/ ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को 40% ओबीसी और एससी वर्ग अभ्यर्थियों के लिए 30% और एसटी अभ्यर्थियों के लिए 25% न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित किए गए हैं।
प्रश्न- रेलवे ग्रुप-डी में दौड़ कितनी होती है?
उतर- पुरुष अभ्यर्थियों को 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी तय करनी होगी। जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 1000 मीटर की दूरी 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।
मेरा नाम “Satyam Kumar” है। मैं हिंदी ब्लॉग कंटेंट राइटिंग की दुनिया में 3 सालों से काम करते आ रहा हूं। मैं अपने वेबसाइट पर सरकारी नौकरी, योजना से संबंधित जानकारी साझा करता हूं। ताकी सही समय पर सटीक और विश्वसनीय जानकारी मिल सके।