जो भी उम्मीदवार रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। वे अपने सपने और अपने मां-बाप के सपने को पूरा करना चाहते हैं। तो उन सभी के लिए इस वर्ष 2026 में रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका है। क्योंकि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से (RRB JE Vacancy 2026) का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें जूनियर इंजीनियर के कुल 4000 से अधिक पद निकाले गए हैं। रेलवे द्वारा इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी।

RRB JE Vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया रेलवे द्वारा 14 अगस्त 2026 से एप्लीकेशन का लिंक ओपन कर दिया जाएगा। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनों उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। इसलिए इस भर्ती से संबंधित कुल पोस्ट, योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सभी जानकारी साझा करने वाला हूं।
RRB JE Vacancy 2026 Overview
| भर्ती संगठन | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) |
| पदों का नाम | जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल, सुपरिटेंडेंट और केमिकल-मेटलजिक्रल असिस्टेंट |
| विज्ञापन संख्या | RRB/ BBS/ ADVT./CEN-04/2026 |
| कुल पोस्ट | 4098 (एप्रॉक्स) |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| सैलरी | लेवल-6 (7वें वेतन पे कमीशन) ₹35,400/- |
| प्रारंभिक तिथि | 14 अगस्त 2026 |
| अंतिम तिथि | 13 सितंबर 2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
RRB JE Vacancy 2026 Total Post
जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे जेई भर्ती के लिए केमिकल सुपरवाइजर रिसर्च, जूनियर इंजीनियर/ इलेक्ट्रिकल, सिविल, वर्क, डिजाइन, वर्कशॉप्स, केमिकल और मेटजिक्रल असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर यह भर्ती निकलने वाली है। जिसके लिए कुल अप्रॉक्स 4098 पद निर्धारित किए गए हैं।
RRB JE Vacancy 2026 Eligibility
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 साल का संबधित फील्ड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग डिग्री/ साइंस में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। तभी इस भर्ती में आवेदक अभ्यर्थी अपना आवेदन कर पाएंगे।
RRB JE Vacancy 2026 Age Limit
रेलवे जेई भर्ती का आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 33 वर्ष तक होनी चाहिए और आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी और जो उम्मीदवार रिजर्व कैटेगरी के तहत आते हैं। उनकी आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
RRB JE Vacancy 2026 Application Fee
इस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन फीस कैटगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित किया गया है। आप सभी को बता दे कि सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹500 जबकि एससी/ एसटी/ महिला/ अल्पसंख्यक/ दिब्यांग/ ईबीसी वर्ग उम्मीदवारो को ₹250 आवेदन फीस भुगतान करने होंगे।
RRB JE Vacancy 2026 Selection Process
इन विभिन्न पदो पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को चार चरणों से गुजारने होंगे। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।
पहला चरण (CBT-I Exam):- सबसे पहले अभ्यार्थियों को CBT-I एग्जाम देना होगा। जिसमें गणित, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग समान्य जागरूकता और समान्य विज्ञान से जुडे 100 बहुविकल्पिय प्रश्न पुछे जाएंगे। जिसके लिए समय अवधि 90 मिनट दिया जाता है। और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी 1/3 निर्धारित की गई है। फाइनल मेरिट में इसका नंबर नहीं जोड़ा जाता है।
दुसरा चरण (CBT-II Exam):- सामान्य जागरूकता, भौतिकी और रसायन विज्ञान, कंप्यूटर अनुप्रयोग, पर्यावरण के बुनियादी सिद्धांत, और तकनीकी योग्यता से संबंधित कुल 150 प्रश्न पूछे जाते है। जिसके लिए समय अवधि 120 मिनट दिया जाता है। और नेगेटिव मार्किंग भी इसमें 1/3 निर्धारित की जाएगी। और फाइनल मेरिट लिस्ट इसी एग्जाम के आधार पर तैयार की जाएगी।
तीसरे चरण: – सीबीटी- 2 एग्जाम में पास होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। और वही दस्तावेज जांच किया जाएगा। जो फॉर्म भरते समय आपने उसका इस्तेमाल किया था।
चौथा चरण:- दस्तावेज सत्यापन होने के बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें (विजनल टेस्ट, शारिरिक फिटनेस टेस्ट) जांच किया जाएगा।
RRB JE Vacancy 2026 Salary
जो भी अभ्यर्थी रेलवे जेई भर्ती में सिलेक्ट होते हैं। तो उनकी सैलरी लेवल-6 के अनुसार (सातवें पे कमीशन) के तहत ₹35,400 प्रतिमाह शुरुआती वेतन दी जाएगी।
RRB JE Vacancy 2026 Required Documents
आप सभी को जानकारी के लिए बता दे की रेलवे जेई भर्ती की आवेदन तिथि में अगर कोई बदलाव नहीं होता है। तो इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अगस्त महीने से शुरू कर दी जाएगी। इसलिए पहले से ही आप अपने पास सभी आवश्यक दस्तावेज जुटा कर रख ले। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे अच्छे से पढ़िए।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ईमेल आईडी
- फोन नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
RRB JE Vacancy 2026 Apply Date
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे JE भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया अगले महीने यानी 14 अगस्त 2026 से शुरू कर दी जाएगी और आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। जो भी अभ्यर्थी रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। वह अपना आवेदन इस भर्ती में निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य करें।
How to Apply for RRB JE Vacancy 2026
अगर आप भी इन विभिन्न पदो के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको सिर्फ नीचे बताए गए सभी चरणों को फॉलो करने होंगे। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया सरल भाषा में बताई गई हैं।
- सबसे पहले अभ्यर्थियों को इसके ऑफिसियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- अब आपको RRB JE Vacancy 2026 (CEN 04/2026) सबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको “New Registration” लिंक पर क्लिक कर बेसिक डीटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर लॉगिन पासवर्ड भेजा जाएगा।
- इसके बाद जनरेट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए पुनः वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- अब आपको फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सही-सही जानकारी भरकर मांगी गई आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद अपना श्रेणीवार आवेदन फीस का भुगतान करें।
- अब आपको पुनः फॉर्म को एक बार अच्छे से जांच कर अंत में फॉर्म सबमिट कर दे और इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
नोटिस:- इस भर्ती का आवेदन करने से पहले इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर इससे जुड़ी सभी जानकारी पढ़कर आवेदन करें।
निष्कर्ष
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से रेलवे JE भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें कुल 4098 (Approx) पद निकाले गए हैं। इस भर्ती में (महिला और पुरुष) दोनों उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से 13 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। उम्र सीमा 18 से 33 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। इसलिए यह भर्ती उन सभी के लिए खास है। जो रेलवे में सरकारी जॉब पाना चाहते हैं।
FAQ
प्रश्न:- आरआरबी जेई का फॉर्म कब आएगा 2026 में?
उतर:- रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से रेलवे जेई भर्ती 2026 के लिए कुल अप्रॉक्स 4098 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमे (महिला/ पुरुष) दोनों पर भाग ले सकते हैं।
प्रश्न:- रेलवे में जेई की योग्यता क्या होनी चाहिए?
उतर:- इन विभिन्न पदो पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास 3 साल का संबधित फील्ड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग डिग्री/ साइंस में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
और पढ़ें
NICL Assistant Recruitment 2026
Railway NFR Apprentice Recruitment 2026
PNB Local Bank Officer Recruitment 2026
मेरा नाम “Satyam Kumar” है। मैं हिंदी ब्लॉग कंटेंट राइटिंग की दुनिया में 3 सालों से काम करते आ रहा हूं। मैं अपने वेबसाइट पर सरकारी नौकरी, योजना से संबंधित जानकारी साझा करता हूं। ताकी सही समय पर सटीक और विश्वसनीय जानकारी मिल सके।