Assam Rifles Vacancy 2026 :- असम राइफल्स के कुल 300 से अधिक पदो पर भर्ती, जल्द करें आवेदन।

जितने भी अभ्यार्थी असम राइफल्स में शामिल होकर देश की सेवा के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। तो बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, असम राइफल्स की ओर से टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन रैली 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। Assam Rifles Vacancy 2026 के जरिए उम्मीदवारों का 300 से भी अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू की जाएगी। तो अगर आप सच में अपने देश की सुरक्षा के लिए नौकरी पाना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

Assam Rifles Vacancy 2026

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक Assam Rifles Vacancy 2026 में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इसीलिए मैं आपको इस भर्ती के कुल पद, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी बताने वाला हूं। तो आप सभी उम्मीदवारों से यह निवेदन है कि इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक स्टेप बाय स्टेप जरूर पढ़िएगा।

असम राइफल्स भर्ती 2026 अवलोकन

भर्ती संस्था असम राइफल्स महानिदेशालय, शिलांग
कुल पद 354
रैली का नाम असम राइफल्स टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन
योग्यता पद के अनुसार
आवेदन तिथि 28 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया पीईटी/पीएसटी, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ट्रेड या स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट
सैलरी पद के अनुसार
ऑफिशियल वेबसाइट www.assamrifles.gov.in

असम राइफल्स भर्ती 2026 कुल पद

जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए कुल 354 रिक्तियां निकाली गई है। जिसमें कई विभिन्न पद शामिल है। सभी पदों की विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में बताई गई है। उसे ध्यान पूर्वक अच्छे से देखें।

पद का नाम पदों की संख्या
वारंट ऑफिसर (साइफर) 124
राइफलमैन (इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल) 32
राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड) 21
राइफलमैन (रिकवरी व्हीकल मैकेनिक) 13
राइफलमैन (आर्मरर) 29
राइफलमैन (इंजीनियर उपकरण मैकेनिक) 10
राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन मोटर व्हीकल) 22
हवलदार (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) 06
राइफलमैन (मेटलस्मिथ) 19
राइफलमैन (अपहोल्स्टर) 03
राइफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियर) 16
राइफलमैन (व्हीकल मैकेनिक) 23
वारंट ऑफिसर (ड्राफ्ट्समैन) 02
राइफलमैन (वेल्डर) 02
वारंट ऑफिसर (ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन) 01
वारंट ऑफिसर (फिजियोथैरापिस्ट) 02
राइफलमैन (मेसन) 29
कुल पद 354

असम राइफल्स भर्ती 2026 योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं होनी चाहिए। इन पदों में शामिल होने के लिए अभ्यार्थियों के पास पद के अनुसार 10वीं या 12वीं पास होने चाहिए। और 10वीं, 12वीं के साथ आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन आदि पास होने चाहिए। योग्यता से संबंधित और भी अधिक जानकारी के लिए इसके जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

असम राइफल्स भर्ती 2026 आयु सीमा

इन पदों में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 23 या 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा असम राइफल्स की ओर से उम्मीदवारों के आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

असम राइफल्स भर्ती 2026 आवेदन फीस

आप सभी कैंडिडेट्स को असम राइफल्स टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन रैली भर्ती में आवेदन करने के लिए फीस भी जमा करनी होगी। जो श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। श्रेणीवार फीस की जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है। उसे ध्यानपूर्वक अच्छे से देखें।

श्रेणी फीस
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस ₹100
एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला निःशुल्क

असम राइफल्स भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का कई विभिन्न चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। सभी चरणों की स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे बताई गई है। उसे ध्यान से पढ़ें।

  • PST/PET
  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • ट्रेड या स्किल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल परीक्षा

असम राइफल्स भर्ती 2026 सैलरी

असम राइफल्स भारती 2026 में चयनित कैंडिडेट्स को पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी मिलने वाला है। पदों के आधार पर उम्मीदवारों को मूल वेतन ₹21,700 से ₹25,500 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। इसके अलावा चयनित कैंडिडेट्स को अन्य भत्ते का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

असम राइफल्स भर्ती 2026 आवश्यक दस्तावेज

देखिए इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी के पास कुछ दस्तावेज़ होने चाहिए। आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में लगने वाले सभी दस्तावेजों की जानकारी नीचे बताई गई है। उसे पढ़कर अपने पास सभी दस्तावेजों को तैयार रखें।

  • 10वीं या मैट्रिक का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

असम राइफल्स भर्ती 2026 आवेदन तिथि

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होने वाला है। वहीं अंतिम तिथि की बात करें तो 28 अक्टूबर 2026 को निर्धारित किया गया है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसके निर्धारित अंतिम समय नजदीक आने का इंतजार ना करें।

असम राइफल्स भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें

इसका आवेदन प्रक्रिया बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए नीचे आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे पढ़कर आप अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप असम राइफल्स के आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Online Application” या “Recruitment” का सेक्शन दिखेगा उसपर क्लिक करें।
  3. अब आप असम राइफल्स टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन भर्ती 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. यहां अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मांगी गई डिटेल सही-सही दर्ज करें।
  6. इसके साथ ही आप अपना इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट भी स्कैन कर अपलोड करें।
  7. अब आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख ले।

Note – इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़िएगा। और नोटिफिकेशन में दिए गए जानकारी के मुताबिक अपना फॉर्म भरियेगा।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

अपने भारत देश के लिए काम करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। असम राइफल्स की ओर से टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन रैली 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए कुल 300 से भी अधिक रिक्तियां जारी की गई है। इसमें पद के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं रखी गई है। चयन प्रक्रिया में पीईटी, पीएसटी, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ट्रेड या स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। आवेदक अभ्यार्थियों का उम्र 18 और 23 या 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 तक चलने वाला है।

FAQs

प्रश्न. असम राइफल्स भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

उत्तर – असम राइफल्स भर्ती 2026 का आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होने वाला है। और 28 अक्टूबर 2026 तक चलने वाला है। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में पढ़ें।

प्रश्न. असम राइफल्स में भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर – असम राइफल्स की ओर से टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन रैली भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 23 या 25 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी मिलने वाला है।

और पढ़े

RRB NTPC Recruitment 2026

HPSC FSO Recruitment 2026

MP Police ASI Vacancy 2026

Leave a Comment