UPSSSC Recruitment 2026 :- उत्तर प्रदेश सीनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 132 पदों पर भर्ती, सैलेरी ₹1,12,400 तक, जल्द करें आवेदन।

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है जी हां, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से सीनियर इंस्ट्रक्टर के विभिन्न फील्ड में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। UPSSSC Recruitment 2026 अभियान के लिए कुल 100 से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई है। यह वेकेंसी राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के लिए आई है। इसका आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप यूपी में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

UPSSSC Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आप सभी उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा नहीं देना होगा। सीधे मुख्य परीक्षा के लिए आपका शॉर्टलिस्टिंग किया जाएगा। और UPSSSC Recruitment 2026 में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एलिजिबिलिटी, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी बताने वाला हूं। तो आपसे अनुरोध है कि इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

UPSSSC Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
कुल पद 132
पद का नाम सीनियर इंस्ट्रक्टर
योग्यता पीईटी-2025 + स्नातक पास
आवेदन तिथि 14 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फाइनल मेरिट लिस्ट
सैलरी लेवल-6 (₹35,400 से ₹1,12,400)
आवेदन फीस सभी वर्गों के लिए ₹25
ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in

UPSSSC Recruitment 2026 Total Post

इस भर्ती के जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 रिक्तियां निकाली गई है। जिसमें एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, प्लांट प्रोटक्शन, आर्किटेक्चर साइंस, एनिमल हसब्रेंडी, क्रॉप साइंस, पंचायत, पब्लिक समेत अन्य फील्ड्स शामिल हैं।

UPSSSC Recruitment 2026 Eligibility

इन पदों में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के पास पद के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं होनी चाहिए। पदवार योग्यता की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है। ध्यानपुर्वक अच्छे से पढ़े।

सीनियर इंस्ट्रक्टर (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) – इस फील्ड में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

सीनियर इंस्ट्रक्टर (पशुपालन) – इसके लिए आपके ऊपर न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीएससी या एमएससी (पशुपालन) होना चाहिए।

सीनियर इंस्ट्रक्टर (उद्यान विज्ञान) – उम्मीदवार कम से कम 50% अंकों के साथ बीएससी किए होने चाहिए।

सीनियर इंस्ट्रक्टर (पौध संरक्षण) – इसके लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ कृषि में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए।

सीनियर इंस्ट्रक्टर (शस्य विभाग) – न्यूनतम 50% अंकों के साथ कृषि में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए।

सीनियर इंस्ट्रक्टर (पंचायत) – अभ्यार्थियों के पास 50% अंकों के साथ एमए (अर्थशास्त्र) या एमएससी कृषि (अर्थशास्त्र) एमएससी (कृषि अर्थशास्त्र) या एमए (समाजशास्त्र) की डिग्री होनी चाहिए।

सीनियर इंस्ट्रक्टर (महिला कल्याण) – कम से कम 50% अंकों के साथ गृह विज्ञान या गृह अर्थशास्त्र या पोषणाहार या आहार में बीएससी होना चाहिए।

ऐसे ही कई विभिन्न फील्डो के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। पुरी फिल्डो की योग्यता की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

UPSSSC Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी मिलने वाला है।

UPSSSC Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए फीस भी जमा करनी होगी। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस ₹25 रखी गई है।

UPSSSC Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के आधार पर होने वाला है। इस भर्ती में पीईटी-2025 स्कोरकार्ड प्राप्त उम्मीदवार ही अपना आवेदन करेंगे। इसी के आधार पर कट ऑफ तैयार कर उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा। और मुख्य परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों का फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर चयन कर लिया जाएगा।

  • पीईटी-2025 के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

UPSSSC Recruitment 2026 Salary

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 6 के अनुसार ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इससे संबंधित और भी अधिक जानकारी के लिए इसके जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

UPSSSC Recruitment 2026 Important Documents

देखिए आप सभी उम्मीदवारों के पास आवेदन करने से पहले कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में लगने वाले सभी दस्तावेजों की जानकारी नीचे दी गई है। ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़कर अपने पास तैयार रखें।

  • पीईटी-2025 स्कोरकार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अन्य दस्तावेज

UPSSSC Recruitment 2026 Apply Dates

जारी नोटिफिकेशन के तहत इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होने वाला है। वहीं अंतिम तिथि की बात करें तो 05 अक्टूबर 2026 को निर्धारित किया गया है। ऐसे में आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि इसका आवेदन शुरू होते हैं। अपना फार्म जल्द से जल्द भर दें।

UPSSSC Recruitment 2026 Apply Now

आवेदन प्रक्रिया बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे बताई गई है। जिसे आप पढ़कर घर बैठे अपना आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर आपको “Live Advertisement” का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करें।
  3. यहां आपको विज्ञापन संख्या “21-परीक्षा/2026 (Senior Instructor Recruitment)” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आप अपने पाईटी-2025 स्कोरकार्ड के सहायता से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. आपसे मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  6. इसके साथ आप अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  7. अब आप एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म को सबमिट कर अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

Note – जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहेंगे। उनसे यह अनुरोध है कि इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़िएगा। और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक ही अपना आवेदन फॉर्म भरने का निर्णय लीजिएगा।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Coming Soon

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे अभ्यार्थियों के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। जी हां, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती का घोषणा कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए कुल 100 से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई है। इसमें आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। इन पदों में चयनित अभ्यार्थियों को ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होकर 05 अक्टूबर 2026 तक चलने वाला है।

FAQs

प्रश्न. UPSSSC की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर – यूपीएसएसएससी सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों में चयनित उम्मीदवारों को लेवल 6 के अनुसार ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है।

प्रश्न. UPSSSC के क्या योग्यताएं होनी चाहिए?

उत्तर – देखिए यूपीएसएसएससी सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती में आवेदन करने उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए। और किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

और पढ़े

Delhi Police SI Vacancy 2026

MP Police Constable Bharti 2026

UKSSSC Group C Vacancy 2026

Leave a Comment