Anganwadi Vacancy 2026: आंगनबाड़ी वर्कर के कुल 223 पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन।

जो महिलाएं 12वीं पास करके अपने ही जिले के अपने ही गांव वार्ड में नौकरी पाकर अपने करियर को बनाना चाहती हैं। तो उन सभी महिलाओं के लिए वर्ष 2026 में नौकरी पाने का शानदार मौका है। क्योंकि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में (Anganwadi Vacancy 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें वर्कर (worker) के पद शामिल है। जो भी महिलाएं झांसी के बतौर आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर नौकरी पाना चाहती हैं। तो वे इसके ऑफीशियल वेबसाइट पर अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकती हैं।

Anganwadi Vacancy 2026

Anganwadi Vacancy 2026 भर्ती से जुड़ी कुल पोस्ट, योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सभी जानकारी साझा करने वाला हूं। इसलिए आप सभी महिला उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़े।

आंगनबाड़ी भर्ती 2026 अवलोकन

भर्ती संगठन महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से
कुल पोस्ट 223
पदो का नाम वर्कर पद
अप्लाई मोड ऑनलाइन (सिर्फ महिला के लिए)
योग्यता 12वीं पास
उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष
आवेदन फीस नि:शुल्क
चयन प्रक्रिया सीधी भर्ती
सैलरी ₹8,000/-
अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026
ऑफिसियल वेबसाइट upanganwadibharti.in

आंगनबाड़ी भर्ती 2026 कुल पोस्ट

जारी विज्ञापन के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आंगनवाड़ी वर्कर के कुल 223 पदों पर यह भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में सिर्फ महिला उम्मीदवार ही भाग ले सकती है।

आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए पात्रता

  • इस भर्ती में सिर्फ झांसी जिले के सभी महिला उम्मीदवार आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर आवेदन कर सकती हैं।
  • इन पदो पर आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
  • जो भी महिलाएं इस भर्ती में आवेदन करती है। उन्हें अपने ही वार्ड, ग्राम सभा की स्थाई निवासी होनी चाहिए।

आंगनबाड़ी भर्ती 2026 उम्र सीमा

आवेदन करने वाली सभी महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि अधिकतम उम्र 35 वर्ष रहने वाली है। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

आंगनबाड़ी भर्ती 2026 आवेदन फीस

महिला उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है। क्योंकि सभी वर्ग महिलाओं के लिए आवेदन फीस नि;शुल्क निर्धारित किया गया है।

आंगनबाड़ी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी भी प्रकार का लिखित परीक्षा आयोजित नहीं किया जाएगा। क्योंकि यह भर्ती सीधी भर्ती होने वाली है। इसमें सिर्फ महिला उम्मीदवारों के 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर उनका फाइनल मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा। जिन महिला उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में आ जाता है। उन्हें इन पदो पर चयनित कर लिया जाएगा।

  • फाइनल मेरिट
  • दस्तावेज सत्यापन

आंगनबाड़ी भर्ती 2026 सैलरी

आंगनवाड़ी वर्कर के पदो पर चयनित होने वाली सभी महिला उम्मीदवारों की सैलरी प्रतिमाह ₹8000 दी जाती हैं। लेकिन इसमें किसी भी प्रकार का अन्य भत्ते का लाभ नहीं दिया जाता है। क्योंकि यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाती है।

आंगनबाड़ी भर्ती 2026 आवश्यक दस्तावेज

आंगनवाड़ी वर्कर के पदो पर आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • दसवीं का मार्कशीट
  • 12वीं का मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • विधवा /तलाक सुधा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पास्पोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर

आंगनबाड़ी भर्ती 2026 आवेदन तिथि

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आंगनवाड़ी वर्कर के कुल 223 पदों पर आवेदन करना चाहती हैं। तो आप 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकती है। तभी आपका आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

आंगनबाड़ी भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें

अगर आप भी आंगनवाड़ी वर्कर के पदो पर आवेदन करना चाहती हैं। तो आपका आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन माध्यम से नहीं। इसलिए नीचे बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करके आप अपना आवेदन इस भर्ती में ऑनलाइन माध्यम से कर सकती हैं।

  • सबसे पहले आप सभी अभ्यर्थी इसके ऑफीशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • अब आप होम पेज पर आंगनवाडी वर्कर (AWW) सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद इस भर्ती से संबंधित “रजिस्ट्रेशन लिंक” पर क्लिक करें।
  • अब आपसे मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स अच्छे से दर्ज करें।
  • इसके बाद अपना आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर सही साइज में अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

नोट: आंगनवाड़ी वर्कर के पदो पर आवेदन करने से पहले आप सभी महिला अभ्यर्थी इस भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी शुरू से अंत तक पढ़कर ही आवेदन करें।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

अपने ही जिले के अपने ही वार्ड ग्राम सभा में नौकरी पाने का इच्छा रखने वाली सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए वर्ष 2026 में नौकरी पाने का बहुत ही शानदार मौका है। क्योंकि आंगनवाड़ी वर्कर के कुल 223 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें योग्यता सिर्फ बारहवीं पास रखी गई है। उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित किया गया है। इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं है। यह भर्ती सीधी भर्ती होने वाली है। इसलिए यह भर्ती उन सभी के लिए खास है। जो अपने ही वार्ड ग्राम सभा में नौकरी पाना चाहती हैं।

FAQs

प्रश्न: क्या 2026 में आंगनवाडी की भर्ती आ गई है?

उतर- जी हां वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आंगनवाड़ी वर्कर के कुल 223 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें सिर्फ महिला अभ्यर्थी ही भाग ले सकती है।

प्रश्न: यूपी में कौन-कौन से जिले में आंगनबाड़ी भर्ती निकाली गई है?

उतर- उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें योग्यता सिर्फ बारहवीं पास रखी गई है।

प्रश्न: यूपी आंगनबाड़ी 2026 की लास्ट डेट क्या है?

उतर- उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है।

और पढ़ें

SSC GD New Vacancy 2026

UP Home Guard Syllabus

SSC GD Syllabus 2026

Leave a Comment