जितने भी अभ्यर्थी आने वाले आगामी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। या करने की सोच रहे हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों को Delhi Police Syllabus और Exam Pattern और Selection Process की पूरी जानकारी उन्हें जाननी बेहद जरूरी है। क्योंकि सिलेबस और न्यू एक्जाम पेटर्न की जानकारी के साथ की गई तैयारी सबसे अच्छी मानी जाती है। क्योंकि जब आपको सिलेबस और न्यू एक्जाम पेटर्न की जानकारी हो जाती है। तो आप अपना तैयारी अच्छे से कर पाओगे और एग्जाम में अच्छा नंबर भी स्कोर कर पाओगे।

आप सभी को बता दे कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटी एप्टिट्यूड और कंप्यूटर नॉलेज से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन दिल्ली पुलिस की ओर से कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित किया जाता है। इसलिए आपको तैयारी शुरू करने से पहले Delhi Police Syllabus और Exam Pattern की जानकारी अवश्य जाननी होगी।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सिलेक्शन प्रोसेस 2026-27
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण (PST/PET), दस्तावेज सत्यापन (Documents Verification) मेडिकल एग्जाम (Medical Exam) के जरिए किया जाता है।
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण (PST/PET)
- दस्तावेज सत्यापन (Documents Verification) मेडिकल एग्जाम (Medical Exam)
- फाइनल मेरिट
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न 2026-27
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सिर्फ सिंगल एग्जाम ही आयोजित कराई जाती है। जिसमें कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के पूछे जाते हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे बताए गए सभी जानकारी को अवश्य पढ़े।
- परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQs) टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं।
- प्रत्येक सही उत्तर पर आपको 1 दिए जाएंगे।
- परीक्षा में कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के पूछे जाते हैं।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक नेगेटिव मार्किंग काटी जाती है।
- परीक्षा (हिंदी और अंग्रेजी) दोनों भाषाओं में उपलब्ध होता है।
- परीक्षा में प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे समय दिया जाता है।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026-27
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का सिलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी ऊपर लेख में बताई गई है। अब हम बात करेंगे Delhi Police Constable Syllabus की आपको बता दे की रीजनिंग, जनरल नॉलेज /करंट अफेयर्स न्यूमेरिकल एबिलिटी, कंप्यूटर फंडामेंटल्स व इंटरनेट से इस भर्ती परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसकी विस्तृत जानकारी हम आप सभी को नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताने वाला हूं।
| विषय (Subject) | कुल प्रश्न | कुल अंक | समय अवधि |
| रीजनिंग (Reasoning) | 25 | 25 | 90 min |
| जनरल नॉलेज /करंट अफेयर्स | 50 | 50 | |
| न्यूमेरिकल एबिलिटी | 15 | 15 | |
| कंप्यूटर फंडामेंटल्स व इंटरनेट | 10 | 10 | |
| कुल | 100 | 100 |
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026-27 सब्जेक्ट वाइज स्टेप बाय स्टेप
सामान्य ज्ञान (General Awareness)
- आविष्कार
- भारत के प्रसिद्ध स्थल
- तकनीक
- महत्वपूर्ण दिन एवं वर्ष
- भारतीय राजनीति
- पुरस्कार एव सम्मान
- समसमायिक घटनाएं
- खेल
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- भारतीय भूगोल
- सामान्य विज्ञान
- पुस्तक और लेखक
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व
- विश्व भूगोल
- भारतीय इतिहास
- भारतीय संस्कृति
- अंतरराष्ट्रीय संगठन
तार्किक क्षामता (Reasoning)
- कोडिंग डिकोडिंग
- सादृश्यता
- श्रृंखला
- रक्त संबंध
- दिशा परीक्षण
- नया निगम
- आकृतियों पर आधारित प्रश्न
- सीटिंग अरेंजमेंट और पजल
- वर्गीकरण
- ऑर्डर और रैंकिंग
- मैथमेटिकल ऑपरेशन
गणितीय क्षमता ( Quantitative Aptitude)
- समय और दूरी
- प्रतिशत
- क्षेत्रमिति
- अनुपात एवं समानुपात
- ऊंचाई व दूरी
- औसत
- एलसीएम और एचसीएफ
- समय और कार्य
- ज्यामिति
- ट्रेन आधारित प्रश्न
- आयु आधारित प्रश्न
- सांख्यिकी चार्ट
- लाभ और हानि
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
- तालिका व ग्राफ का उपयोग
- त्रिकोणमिति
- संख्याओं पर क्रियाएं
- संख्या पद्धति
- सरलीकरण
- घड़ी आधारित प्रश्न
- साझेदारी
- पाइप व टंकी
- मूल अंकगणितीय क्रियाएं
- घनफल व पृष्टीय क्षेत्रफल
- लघुगुणक
Computer Knowledge (कंप्यूटर ज्ञान)
- Introduction to Computer
- Hardware and Software
- Memory and Storage (RAM, ROM, HDD)
- Input and Output Devices
- MS Word (Document, Creation, Formatting)
- MS Excel ( Formula, Functions, Worksheet)
- Web Browsers and Shortcut
- Search Engines
- Email Creation and Usage
- Cyber Security Basic (Viruses, Malware)
- Important Shortcuts and Full Forms
- Basic of Networking (LAN, WAN, IP Address)
- WWW and Web Services
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026-27 पीईटी/पीएसटी
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षण की पूरी जानकारी नीचे लेख में विस्तार रूप से बताई गई है। उसे अच्छे से पढ़िए।
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
पुरुष (30 वर्ष तक के आयु के लिए)
- पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर का रनिंग सिर्फ 6 मिनट में पुरी करनी होगी।
- लंबी कुद (Long Jump) न्यूनतम 14 फीट लगानी होगी।
- ऊंची कूद (High Jump) न्यूनतम 3 फीट 9 इंच लगानी होगी।
महिला (30 वर्ष तक के आयु के लिए)
- सभी महिला उम्मीदवारों को 4 मिनट में 800 मीटर की रनिंग लगानी होगी।
- लंबी कूद (Long Jump) 10 फीट और ऊंची कूद (High Jump) न्यूनतम 3 फीट लगानी होगी।
शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
लम्बाई (पुरूष)
- पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 170 सेमी. होनी चाहिए।
चेस्ट (पुरूष)
- पुरुष उम्मीदवारों का चेस्ट फुलाकर 81-86 सेमी. होनी चाहिए।
लम्बाई (महिला)
- सभी महिला वर्ग उम्मीदवारों की हाइट 157 सेमी. होनी चाहिए।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का तैयारी करने का तरीका
मैं आप सभी (महिला एवं पुरुष) उम्मीदवारों को अपने अनुभव के अनुसार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती आगामी परीक्षा की तैयारी करने का कुछ तरीका बताने वाला हूं। ताकि आप एग्जाम में बेहतर अंक ला सके। अगर यह तरीका आपको अच्छा लगता है। तो इसे आप फॉलो कर सकते हो।
जनरल नॉलेज /करंट अफेयर्स विषयों पर ध्यान दें: अगर आपको आगामी आने वाले भर्ती परीक्षा में अच्छा नंबर स्कोर करना है। तो आपको जनरल नॉलेज /करंट अफेयर्स विषयों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। क्योंकि इससे आपके एग्जाम में 50 प्रश्न 50 नंबर के पूछे जाएंगे।
Mock Test लगाए: आप सभी उम्मीदवारों को महीना में 1 से 2 बार पिछले वर्ष पूछे गए प्रश्नों का मॉक टेस्ट लगाना है। इससे आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको पता लग जाएगा की एग्जाम में किस टाइप के अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं।
समय पर ध्यान दें: आपको प्रीवियस ईयर का मॉक टेस्ट लगाते समय आपको समय पर भी ध्यान देना है। आपको 90 मिनट में 100 प्रश्नों को हल करने का प्रेक्टिस करना है। जब आप इस तरह करेंगे। तो आपके अंदर से एग्जाम को लेकर डर खत्म हो जाएगा और जब आप एग्जाम देने बैठोगे। तो प्रश्नों को आसानी से हल कर पाओगे।
FAQs
प्रश्न: Delhi पुलिस की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?
उतर- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की 1 महीने की सैलरी सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 प्रतिमाह सैलरी मिलती है।
प्रश्न: दिल्ली पुलिस के लिए क्या-क्या योग्यता चाहिए?
उतर- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए।
और पढ़ें
मेरा नाम “Satyam Kumar” है। मैं हिंदी ब्लॉग कंटेंट राइटिंग की दुनिया में 3 सालों से काम करते आ रहा हूं। मैं अपने वेबसाइट पर सरकारी नौकरी, योजना से संबंधित जानकारी साझा करता हूं। ताकी सही समय पर सटीक और विश्वसनीय जानकारी मिल सके।