बिहार के लाखों (महिला एवं पुरुष) अभ्यर्थी जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उन सभी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी की बात है। क्योंकि बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से Bihar Rajaswa Karamchari Bharti 2026 की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसमें राजस्व कर्मचारी, आमीन, क्लर्क, कानूनगो और ASO समेत विभिन्न पदो पर नियुक्ति की जा सकती हैं। जिसके लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) को कुल 8000 से अधिक नई भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

Bihar Rajaswa Karamchari Bharti 2026 की आवेदन तिथि और सभी जानकारी इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मालूम हो सकता है। लेकिन पिछले कुछ वैकेंसी के अनुसार इस भर्ती की कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें इससे जुड़ी सभी जानकारी इस आर्टिकल के लेख में साझा करने वाला हूं।
बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2026 अवलोकन
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती संगठन | बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
| कुल पोस्ट | 8054 |
| पदों का नाम | राजस्व कर्मचारी समेत विभिन्न पद |
| अप्लाई मोड | ऑनलाइन |
| योग्यता | पद के अनुसार |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, फाइनल मेरिट |
| सैलरी | लगभग ₹29,140 से ₹29,640 |
| प्रारंभिक तिथि | जल्द जारी |
| अंतिम तिथी | जल्द जारी |
| ऑफिसियल वेबसाइट | bssc.bihar.gov.in |
बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2026 कुल पोस्ट
आप सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दे कि बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से राजस्व कर्मचारी समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 8054 नई भर्ती के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विस्तृत जानकारी मालूम पड़ेगी।
बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2026 योग्यता
बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में राजस्व कर्मचारी समेत विभिन्न पदो पर जो भर्ती होने वाली है। उनके लिए योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की जा सकती है। जिसकी जानकारी नीचे बताई गई हैं।
- राजस्व कर्मचारी एवं क्लर्क पदो पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होनी चाहिए।
- इसके अलावा अमीन पदों के लिए अभ्यर्थियों से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता मांगी जा सकती है।
- लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मालूम हो सकता है।
बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2026 उम्र सीमा
इस भर्ती में इन पदो पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तक निर्धारित की जा सकती है। साथ ही इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी जा सकती है।
| कैटेगरी | उम्र सीमा |
| न्यूनतम उम्र सीमा | 18 Years |
| अधिकतम उम्र सीमा | 37 Years |
| आरक्षित वर्ग | सरकारी नियमानुसार छूट |
बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2026 आवेदन फीस
बिहार राज्य के सभी (महिला एवं पुरुष) अभ्यर्थियों की आवेदन शुल्क ₹100 संभावित निर्धारित की जा सकती है। और यह आवेदन फीस आपको ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, फोन पे द्वारा पे कर सकते हैं।
बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
आप सभी (महिला एवं पुरुष) अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दे कि इस भर्ती में चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर तैयार की जाएगी।
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- अंतिम मेरिट
बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2026 सैलरी
बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में राजस्व कर्मचारी समेत विभिन्न पदो पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सैलरी लगभग ₹29,140 से ₹29,640 प्रतिमाह मिल सकती है।
बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2026 आवश्यक दस्तावेज
इन विभिन्न पदो पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे लेख में दी गई है। उसे पढ़िए।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र ( दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए)
- ईमेल आईडी
- फोन नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2026 आवेदन तिथी
इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मालूम हो सकता है। लेकिन मीडिया, रिपोर्ट और कुछ जानकारी के मुताबिक इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही बहुत ही जल्द शुरू कर दी जाएगी।
बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें
बिहार राजस्व कर्मचारी समेत विभिन्न पदों पर आवेदन की प्रक्रिया इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही शुरू की जाएगी। जो अभ्यर्थी नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप BSSC के ऑफीशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं
- अब आप होम पेज पर Bihar Rajaswa Karamchari Bharti 2026 सबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- जेनरेट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- अब आप अपना आवश्यक दस्तावेज फोटो, हस्ताक्षर, आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर सही साइज में अपलोड करें।
- इसके बाद अपना आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें ताकि भविष्य के लिए काम दें।
नोटिस: इन विभिन्न पदों पर आवेदन करने से पहले इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी पढ़कर ही आवेदन करें।
| Official Notification | Coming Soon |
| Official Website | Click Here |
| Apply Now | Coming Soon |
निष्कर्ष
बिहार के सभी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में राजस्व कर्मचारी समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 8000 से अधिक पदो पर भर्ती जल्द निकाली जाएगी। जिसमें योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया जा सकता है। उम्र सीमा 18 से 37 वर्ष तक निर्धारित किए जाने की संभावना है। इसमें सलेक्ट उम्मीदवारों की सैलरी लगभग ₹29,140 से ₹29,640 प्रतिमाह मिलने की संभावना है। इसलिए यह भर्ती उन सभी के लिए खास है। जो बिहार में रहकर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं।
FAQs
प्रश्न- राजस्व कर्मचारी रिक्तियां 2026 में क्या है?
उतर- बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में राजस्व कर्मचारी समेत विभिन्न पदों के कुल 8054 पदों पर इसका जल्द ऑफीशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
प्रश्न- बिहार में राजस्व कर्मचारी का वेतन कितना है?
उतर- बिहार में राजस्व कर्मचारी का लगभग वेतन ₹29,140 से ₹29,640 प्रतिमाह हो सकता है।
प्रश्न- बिहार में राजस्व अधिकारि का योग्यता क्या है?
उतर- बिहार राजस्व अधिकारी के लिए योग्यता ग्रैजुएशन डिग्री हो सकती है। लेकिन अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की जा सकती है।
और पढ़ें
मेरा नाम “Satyam Kumar” है। मैं हिंदी ब्लॉग कंटेंट राइटिंग की दुनिया में 3 सालों से काम करते आ रहा हूं। मैं अपने वेबसाइट पर सरकारी नौकरी, योजना से संबंधित जानकारी साझा करता हूं। ताकी सही समय पर सटीक और विश्वसनीय जानकारी मिल सके।