अगर आप सिर्फ दसवीं पास हैं। और आप नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। आपको ड्राइविंग आती है। तो आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि India Post Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जो डाक विभाग में मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बैंगलुरु के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के पदो पर यह भर्ती निकाली गई है।

India Post Vacancy 2026 जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती एमएमएस बेंगलुरु और एमएमएस सब-डिपो मैसूर के लिए निकाली गई है। इसलिए इस भर्ती की कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि इससे संबंधित सभी जानकारी इस आर्टिकल के लेख में साझा करने वाला हूं। इसलिए आपसे अनुरोध है। कि इस भर्ती से जुड़े सभी जानकारी शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़ें।
डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 अवलोकन
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती संगठन | डाक विभाग |
| कुल वैकेंसी | 11 |
| पदों का नाम | स्टाफ कार ड्राइवर |
| अप्लाई मोड | ऑफलाइन |
| सैलरी | लेवल-2 (₹19,900-₹63,200) |
| नियुक्ति | प्रतिनियुक्ति/ समावेशन |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, ड्राइविंग स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परिक्षण |
| प्रारंभिक तिथि | 1 अगस्त 2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | indianpost.gov.in |
डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 कुल पोस्ट
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आप सभी को जानकारी के लिए बता दे की डाक विभाग में मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बैंगलुरु के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 11 पदों पर यह भर्ती निकाली गई है। जो एमएमएस बैंगलुरु के लिए 10 पद और एमएमएस सब-डिपो मैसुर के लिए 01 पद निकाली गई है।
डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 योग्यता
इस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी जानकारी नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे पढ़िए।
- अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए।
- अभ्यर्थियों के पास हल्के और भारी वाहन चलाने का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास हल्के और भारी वाहन ड्राइव करने का कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
- मोटर मेकैनिज्म की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए। ताकि गाड़ी में कोई भी छोटी-मोटी खराबी आती है। तो उसे स्वयं ही दूर कर सके।
- इस भर्ती की खास शर्तें यह है। कि अभ्यर्थियों को पहले से केंद्रीय कर्मचारी होना चाहिए। क्योंकि यह भर्ती प्रतिनियुक्ति/ समावेशन के आधार पर पूरी की जाएगी। इस भर्ती में सबसे पहले डाक विभाग के नियमित कर्मचारियों को ही मौका मिलेगा। जिसमें डिस्पैच राइडर और मल्टी टास्किंग स्टाफ शामिल होगे। अगर यहां कोई भी इच्छुक योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं। तो फिर अन्य विभागों के कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 आयु सीमा
डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदो पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। और जो इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता संबंधित सभी शर्तों को पूरा करते हैं। और उनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हैं। तो वह अभ्यर्थी इस भर्ती में अपना आवेदन आसानी से कर पाएंगे। इस भर्ती में सशस्त्र बलों से सेवा के बाद रिटायर हो रहे उम्मीदवार या जिनका 1 साल के भीतर ट्रांसफर होना है। तो वह भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं।
डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 आवेदन फीस
डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदो पर आवेदन कर रहे सभी अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आवेदन फीस सभी वर्गों के लिए नि:शुल्क रखा गया है।
डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदो पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा, ड्राइविंग स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परिक्षण के जरिए किया जाएगा।
लिखित परीक्षा- डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल 80 अंक का (MCQ) टाइप क्वेश्चन दी जाएगी। इसके लिए समय 90 मिनट दिया जाएगा
ड्राइविंग/ प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें हल्के मोटर (LMV) और भारी वाहन (HMV) चलाने की क्षमता को परखा जाएगा और अभ्यर्थियों को गाड़ी में छोटी-मोटी खराबी को ठीक करने का मैकेनिकल ज्ञान भी होना चाहिए।
अंतिम मेरिट सुची: लिखित परीक्षा और ड्राइविंग/ प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 सैलरी
इन पदो पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी लेवल-2 के अनुसार (19,900-63,200) रूपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 आवाश्यक दस्तावेज
इन पदो पर आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे विस्तार रूप से दी गई है।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस (LMV और HMV)
- अनुभव प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र (दसवीं मार्गशीट पर)
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- ईमेल आईडी
- फोन नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 आवेदन तिथी
इस भर्ती की आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 1 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई है। और आवेदन की आखिरी तारीख रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित होने के 60 दिनों के भीतर कर सकते हैं।
डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें
डाक विभाग स्टाफ ड्राइवर भर्ती 2026 का आवेदन करने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजना होगा। आवेदन करने का पूरा प्रोसेस नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताया गया है। उसे ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़िए।
- सबसे पहले आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लेना है।
- फॉर्म पर “Serving Eligible Govt Employee” लिखा होगा।
- अब आपको फॉर्म के ऊपर अपना नाम, जन्मतिथि, सर्विस डिपार्टमेंट से संबंधित जानकारी भरे। इसके बाद अपनी पोस्ट, लाइसेंस, अनुभव इत्यादि जानकारी को भी Yes और No पर टिक करें।
- अब आप अपनी सैलरी भी मेंशन करें इसके बाद तारीख जगह की जानकारी लिखकर बगल में अपना सिग्नेचर करें।
- इसके बाद आपसे मांगी गई सभी आवश्यक दस्तावेज का फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
- अब आपको ANNEXURE-II में उपलब्ध सर्टिफिकेट भी भरकर फॉर्म के साथ लगाए।
- अब आपको मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बैंगलुरु- 560001 पते पर निर्धारित समय सीमा के भीतर भेज दे।
नोटिस: इस भर्ती का आवेदन करने से पहले इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर इससे जुड़ी सभी जानकारी पढ़कर ही आवेदन करें।
| Official Website | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
निष्कर्ष
अगर आपको थोड़ा बहुत ड्राइविंग आती है। और आप 10वीं पास हो और नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हो तो आप सभी के लिए वर्ष 2026 में डाक विभाग में नौकरी पाने का शानदार मौका है। क्योंकि डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदो पर भर्ती निकाल दी गई है। जिसमें योग्यता सिर्फ दसवीं पास रखी गई है। अधिकतम उम्र 56 वर्ष निर्धारित किया गया है। इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सैलरी ₹63,200 प्रतिमाह दी जाएगी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। इसलिए यह भर्ती उन सभी के लिए खास है। जो डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदो पर नौकरी पाना चाहते हैं।
FAQs
प्रश्न: डाक विभाग में ड्राइवर की भर्ती कब निकली?
उतर: वर्ष 2026 में डाक विभाग में मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बैंगलुरु के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 11 पदों पर यह भर्ती निकाली गई है।
प्रश्न: इंडियन पोस्ट ड्राइवर भर्ती 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
उतर: डाक विभाग में मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बैंगलुरु के लिए स्टाफ कार ड्राइवर पदो के लिए आखिरी तारीख रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित होने के 60 दिनों के भीतर कर सकते हैं।
प्रश्न: भारतीय डाक विभाग भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?
उतर: डाक विभाग में मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बैंगलुरु के लिए स्टाफ कार ड्राइवर पदो के लिए अधिकतम उम्र सीमा 56 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
और पढ़ें
मेरा नाम “Satyam Kumar” है। मैं हिंदी ब्लॉग कंटेंट राइटिंग की दुनिया में 3 सालों से काम करते आ रहा हूं। मैं अपने वेबसाइट पर सरकारी नौकरी, योजना से संबंधित जानकारी साझा करता हूं। ताकी सही समय पर सटीक और विश्वसनीय जानकारी मिल सके।