CRPF Recruitment 2026 : सीआरपीएफ की निकली बंपर भर्ती, योग्यता 10वीं पास, जल्द करें आवेदन।

अगर आप अपने भारत देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं। और अपने भारत देश के लोगों का सुरक्षा करना चाहते हैं। तो आपके लिए बेहतरीन मौका आ गया है। सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF) की ओर से हेड कांस्टेबल जीडी और कांस्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। CRPF Recruitment 2026 के लिए कुल 500 से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई है। योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन 12 अक्टूबर 2026 से कर पाएंगे। तो अगर आप सच में अपने देश की सेवा करना चाहते हैं। और एक अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका हो सकता है।

CRPF Recruitment 2026

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार CRPF Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती के कुल पद, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। इसीलिए नीचे आर्टिकल में पूरे विस्तृत जानकारी बताइए गई है। उसे ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़ें।

सीआरपीएफ भर्ती 2026 अवलोकन

भर्ती संस्था सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF)
कुल पद 521
पद का नाम हेड कांस्टेबल जीडी, कांस्टेबल जीडी
योग्यता 10वीं पास
आवेदन तिथि 12 अक्टूबर 2026 (सुबह 9 बजे से)
अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026
चयन प्रक्रिया शारीरिक मानक परीक्षण (PST), स्पोर्ट्स ट्रायल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन
सैलरी पद के अनुसार
ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in

सीआरपीएफ भर्ती 2026 कुल पद

जारी विज्ञापन के मुताबिक इस भर्ती के लिए कुल 521 रिक्तियां निकाली गई हैं। जिसमें हेड कांस्टेबल जीडी के 182 पद और कांस्टेबल जीडी के 339 पद शामिल है।

सीआरपीएफ भर्ती 2026 योग्यता

हेड कांस्टेबल जीडी के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। और साथ ही अभ्यार्थियों के पास खेल में निर्धारित राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की पात्रताएं होनी चाहिए।

कांस्टेबल जीडी के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम दसवीं पास होने चाहिए। इसके साथ ही संबंधित खेल प्रतियोगिताओं में देश, राज्य या अपनी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया हो और निर्धारित सफलता मेडल प्राप्त किया हो।

सीआरपीएफ भर्ती 2026 आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 23 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आयु सीमा का गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी मिलने वाला है।

सीआरपीएफ भर्ती 2026 आवेदन फीस

इन पदों में आवेदन करने के लिए आप सभी उम्मीदवारों को फीस भी जमा करनी होगी। जो श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग तय की गई है। फीस की पूरी विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है। उसे अच्छे से देखें।

श्रेणी फीस
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष) ₹100
महिला, एससी, एसटी, पूर्व सैनिक निःशुल्क

सीआरपीएफ भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में किसी भी तरह का लिखित परीक्षा शामिल नहीं है। उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण, स्पोर्ट्स ट्रायल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • स्पोर्ट्स ट्रायल
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

सीआरपीएफ भर्ती 2026 सैलरी

सीआरपीएफ भर्ती में चयनित कैंडिडेट्स को पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी मिलने वाला है। हेड कांस्टेबल जीडी के पद में चयनित कैंडिडेट्स को ₹25,500 से ₹81,100 प्रति महीना और कांस्टेबल जीडी के पद चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इसके अलावा सरकारी नियमानुसार अन्य भत्ते का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

सीआरपीएफ भर्ती 2026 आवश्यक दस्तावेज

देखिए इस भर्ती में आवेदन करते समय और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के वक्त आपके कुछ डॉक्यूमेंट लगने वाला है। जिनकी पूरी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़कर अपने पास सभी दस्तावेजों को तैयार रखें।

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर
  • अन्य दस्तावेज (यदि लागू हो)

सीआरपीएफ भर्ती 2026 आवेदन तिथि

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से शुरू होने वाला है। वही बात करें अंतिम तिथि की तो 11 नवंबर 2026 को निर्धारित किया गया है। तो आप सभी उम्मीदवारों को हमारी तरफ से ये सलाह दी जाती है कि इस भर्ती का आवेदन शुरू होने के बाद इसके निर्धारित अंतिम तिथि नजदीक आने का इंतजार ना करें।

सीआरपीएफ भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें

अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती का आवेदन बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में आवेदन करने की पूरी जानकारी नीचे बताई गई है। उसे ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़कर अपना आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर आपको “Sports Quota Recruitment 2026” से संबंधित लिंक दिखेगा उसपर क्लिक करें।
  3. अब आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य डिटेल्स दर्ज रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें।
  5. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  6. इसके साथ ही आप अपना डाक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।
  7. अब आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकलकर अपने पास सुरक्षित रखें।

Note – इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़िएगा। और नोटिफिकेशन में दिए गए जानकारी के मुताबिक ही इस भर्ती में अपना आवेदन कीजिएगा।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Coming Soon

निष्कर्ष

सरकारी नौकरी की इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF) की ओर से हेड कांस्टेबल जीडी और कांस्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती निकाल दी गई है। इस भर्ती के तहत 500 से भी अधिक अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदक उम्मीदवारों का उम्र 18 और 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (PST), स्पोर्ट्स ट्रायल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 11 नवंबर 2026 तक चलने वाला है।

FAQs

प्रश्न. सीआरपीएफ 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर – सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल जीडी और कांस्टेबल जीडी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 23 वर्ष तक होने चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी मिलने वाला है।

प्रश्न. सीआरपीएफ भर्ती 2026 के लिए क्या योग्यताएं हैं?

उत्तर – सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल जीडी और कांस्टेबल जीडी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम दसवीं पास योग्यता होनी चाहिए। और इसके अलावा अन्य निर्धारित पात्रताएं भी पूरी की होने चाहिए।

और पढ़े

Assam Rifles Vacancy 2026

RRB NTPC Recruitment 2026

HPSC FSO Recruitment 2026

Leave a Comment