UIIC AO Recruitment 2026 :- यूनाइटेड इंडिया कंपनी में 225 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000 तक, जल्द करें आवेदन।

अगर आप एक अच्छे नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो अब आपको भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यूनाइटेड इंडिया कंपनी लिमिटेड (UIIC) की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-I के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। UIIC AO Recruitment 2026 अभियान के लिए कुल 200 से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई है। इसमें उम्मीदवार अपना आवेदन 8 सितंबर 2026 से कर पाएंगे। तो अगर आप सच में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

UIIC AO Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार UIIC AO Recruitment 2026 में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन कर सकते हैं। इसीलिए मैं आपको इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एलिजिबिलिटी, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी बताने वाला हूं। तो आप सभी उम्मीदवारों से यह अनुरोध है। की इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

UIIC AO Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था यूनाइटेड इंडिया कंपनी लिमिटेड (UIIC)
कुल पद 225
पद का नाम एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-I
योग्यता पद के अनुसार
आवेदन तिथि 08 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट, इंटरव्यू, फाइनल सिलेक्शन
सैलरी ₹65,000 से ₹70,000/-
ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in

UIIC AO Recruitment 2026 Total Post

इस भर्ती के जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक यूनाइटेड इंडिया कंपनी लिमिटेड (UIIC) की ओर कुल 225 रिक्तियां निकाली गई हैं। जिसमें एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर-जर्नलिस्ट के 200 पद और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर-हिंदी ऑफिसर के 25 पद शामिल है।

UIIC AO Recruitment 2026 Eligibility

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग या पोस्ट ग्रेजुएशन या हिंदी एवं इंग्लिश विषयों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन आदि किए होने चाहिए। आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को 55 फीसदी अंकों के साथ डिग्री हासिल होनी चाहिए। योग्यता की और भी विस्तृत जानकारी जानने के लिए जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

UIIC AO Recruitment 2026 Age Limit

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-I के पद में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु सीमा का गणना 30 जून 2026 के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी अभ्यार्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी मिलने वाला है।

UIIC AO Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। जो श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। फीस के अलावा GST अलग से भुगतान करना होगा। पूरी विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। ध्यानपूर्वक अच्छे से देखें।

श्रेणी फीस
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस ₹1,000
एससी, एसटी, पीएच ₹250

UIIC AO Recruitment 2026 Selection Process

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों की जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है। ध्यानपूर्वक अच्छे से देखें।

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेंस एग्जाम
  • डिस्क्रिप्टिव टेस्ट
  • इंटरव्यू
  • फाइनल सिलेक्शन

UIIC AO Recruitment 2026 Salary

यूआईआईसी एओ स्केल-I भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹65,000 से ₹70,000 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इसके अलावा अभ्यार्थियों को अन्य भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा।

UIIC AO Recruitment 2026 Required Documents

देखिए इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी के पास कुछ दस्तावेज होने अनिवार्य हैं। आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में लगने वाली सभी दस्तावेजों की जानकारी नीचे दी गई है। उसे अच्छे से पढ़कर आवेदन करने से पहले अपने पास सभी दस्तावेजों को तैयार रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्तलिखित घोषणा पत्र
  • अन्य दस्तावेज

UIIC AO Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू होने वाला है। वहीं अंतिम तिथि की बात करें तो 28 सितंबर 2026 को निर्धारित किया गया है। तो ऐसे में आप सभी कैंडिडेट्स को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती का आवेदन शुरू होने के बाद इसके निर्धारण अंतिम समय नजदीक आने का इंतजार ना करें।

UIIC AO Recruitment 2026 Apply Now

इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया बहुत ही जल्द शुरू होने वाली है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए नीचे आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है। जिन्हें आप फॉलो करके अपना आवेदन इस भर्ती में कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाना होगा।
  2. होमपेज पर आपको इस भर्ती से संबंधित लिंक दिखेगा उसपर क्लिक करना है।
  3. अब आपको “New Registration” का लिंक दिखेगा उसपर क्लिक करना है।
  4. यहां आपसे मांगी गई डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको यूजर और पासवर्ड मिलेगा, उसकी मदद से इस वेबसाइट में लॉगिन करें।
  6. अब आपसे मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  7. इसके साथ ही आप अपना आवश्यक डाक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।
  8. आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  9. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

Note – देखिए इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़िएगा। और नोटिफिकेशन में दिए गए जानकारी के मुताबिक ही इस भर्ती में अपना आवेदन करने का निर्णय लीजिएगा।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

वर्ष 2026 में सरकारी नौकरी की तलाश में है। तो आपके लिए बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-I के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के लिए कुल 200 से अधिक रिक्तियां निकाली गई है। इसमें आवेदक उम्मीदवारों का उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹65,000 से ₹70,000 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इसका आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू होकर 28 सितंबर 2026 तक चलने वाला है।

FAQs

प्रश्न. यूआईआईसी एओ 2026 की अधिसूचना कब जारी होगी?

उत्तर – देखिए वर्ष 2026 में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) स्केल-I के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए कुल 200 से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई है।

प्रश्न. क्या यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस सरकारी है या प्राइवेट?

उत्तर – यूनियन इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (UIIC) यह एक सरकारी कंपनी है। इस कंपनी का स्थापना 18 फरवरी 1938 में हुआ था। 1992 में इस कंपनी का राष्ट्रीयकरण किया गया था।

और पढ़े

Delhi High Court Vacancy 2026

BOB SO Vacancy 2026

BEL Recruitment 2026

Leave a Comment